हथेली के तिल बताते हैं कब चमकेगी आपकी किस्मत, आपके पास पैसा होगा या नहीं?

Published : Sep 19, 2021, 10:05 AM ISTUpdated : Sep 19, 2021, 11:07 AM IST
हथेली के तिल बताते हैं कब चमकेगी आपकी किस्मत, आपके पास पैसा होगा या नहीं?

सार

हमारे शरीर पर छोटे-छोटे काले निशान होते हैं, जिसे तिल कहते हैं। ज्योतिष और समुद्र शास्त्र में इनके बारे में काफी कुछ बताया गया है। इन्हें देखकर और भी कई बातों का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है।  

उज्जैन. जिस तरह से हथेली पर बनने वाली रेखाओं और आकृतियों से व्यक्ति का स्वभाव और उसका भविष्य मालूम किया जाता है ठीक उसी प्रकार हथेली पर अलग-अलग जगहों पर बनने वाले तिल का भी महत्व होता है। आइए जानते हैं हथेली के अलग-अलग हिस्सों पर बनने वाले तिल का मतलब...

सूर्य पर्वत पर तिल

समुद्रशास्त्र के अनुसार सूर्य पर्वत यानी अनामिका उंगली के नीचे के स्थान पर तिल होने का मतलब है कि सूर्य से संबंधित क्षेत्र जैसे सामाजिक मामलों, सरकारी मामलों एवं नौकरी में आपको कष्ट हो सकता है। किसी कारण से समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है। 

चंद्रपर्वत पर तिल
जिनकी हथेली में चंद्रपर्वत पर तिल का निशान मौजूद होता है उनका मन अस्थिर और अशांत रहता है। चंद्र पर्वत वहां पर बना होता है जहां से हथेली शुरू होती है। ऐसे व्यक्तियों को प्यार में धोखा और नाकामयाबी मिलती है। शादी देर से होती है।

बुध पर्वत पर तिल 
जिनकी छोटी उंगली पर तिल का निशान होता है वह धन संपत्ति के मामले में भाग्यशाली होते हैं। बुध पर्वत सबसे छोटी उंगली के नीचे पर बना होता है।

शनि पर्वत पर तिल
मध्यमा उंगली पर तिल का होना शुभ माना गया है यह सुख संपत्ति देने वाला है जबकि मध्यमा के नीचे शनि पर्वत पर तिल हो तब यह अच्छा नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति को बार-बार असफलताओं का सामना करना होता है। संघर्ष के बाद ही इन्हें सफलता मिलती है।

शुक्र पर्वत पर तिल
जिन व्यक्तियों की हथेली में अंगूठे पर तिल का निशान होता है वह व्यावहारिक, कर्मठ और न्याय का साथ देने वाले होते हैं। लेकिन अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति के कई प्रेम संबंध एवं प्रेम के कारण जीवन में नुकसान का योग बना रहता है। ऐसे व्यक्ति कामुक और काफी खर्चीले होते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि धन की कमी आमतौर पर इन्हें नहीं होती है।

गुरु पर्वत पर तिल
जिन व्यक्तियों की हथेली पर गुरु पर्वत के ऊपर तिल होता है वह व्यक्ति भाग्यशाली होता है। लेकिन गुरु पर्वत पर तिल होने का एक नुकसान भी होता है ऐसे व्यक्तियों की शादी में तमाम तरह की अड़चने आती हैं। गुरु पर्वत अंगूठे के बाद वाली अंगुली के नाचे का क्षेत्र होता है।

बायीं हथेली पर तिल का निशान
जिस व्यक्ति की बायीं हथेली में तिल होता है वह खूब धन कमाते हैं लेकिन खर्चीले स्वभाव के कारण बचत कम ही कर पाते हैं।

दायीं हथेली पर तिल का निशान
दायीं हथेली के ऊपरी भाग पर तिल धनवान होने का संकेत माना जाता है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

palmistry: हथेली में यहां होती है धन रेखा, इससे जान सकते हैं लाइफ में कितना पैसा होगा आपके पास

Palmistry: हथेली के ये अशुभ निशान बना देते हैं कंगाल और जीवन भर करना पड़ता है परेशानियों का सामना

Palmistry: हथेली में यहां होता है शनि पर्वत, ये शुभ स्थिति में हो तो बना देता है किस्मत वाला

Palmistry: किन लोगों को थोड़े से प्रयासों से ही मिल जाती है मनचाही नौकरी, जानिए हाथ की लकीरों से

Palmistry: हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जान सकते हैं आपकी कितनी पुत्र या पुत्री होंगी?

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज