हस्तरेखा: अंगूठा देखकर जान सकते हैं किसी के भी नेचर और फ्यूचर से जुड़ी ये 10 बातें

Published : Mar 28, 2020, 11:09 AM IST
हस्तरेखा: अंगूठा देखकर जान सकते हैं किसी के भी नेचर और फ्यूचर से जुड़ी ये 10 बातें

सार

हस्तरेखा में हथेली की रेखाओं के साथ ही उंगलियों और हथेली की बनावट का भी अध्ययन किया जाता है। अंगूठा भी स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई बातें बता सकता है।

उज्जैन. हमारे अंगूठे के तीन भाग होते हैं। पहला भाग ऊपर वाला, फिर बीच वाला भाग और सबसे नीचे वाला भाग। यहां जानिए अंगूठे के आधार पर स्वभाव और भविष्य से जुड़ी खास बातें...

1. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में अंगूठे का पहला भाग अधिक लंबा हो तो व्यक्ति इच्छा शक्ति वाला होता है, वह किसी पर निर्भर नहीं होता है।
2. यदि अंगूठे के पहले भाग पर आड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति को धन के साथ ही सभी सुख-सुविधाएं मिलती हैं।
3. अगर हथेली में अंगूठे के पहले भाग पर बहुत सी खड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति ईमानदार और भरोसेमंद होता है।
4. हथेली में अंगूठे के पहले भाग पर तीन खड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति की इच्छा शक्ति प्रबल होती है और इनका दिमाग भी बहुत तेज चलता है।
5. जिनके अंगूठे के पहले भाग पर क्रॉस का निशान दिखता है, वे लोग बहुत खर्च करने वाले होते हैं। ये लोग अधिक व्यय के कारण परेशानियों का सामना करते हैं।
6. अंगूठे का बीच वाला भाग ज्यादा लंबा हो तो व्यक्ति की तर्क शक्ति काफी अच्छी होती है। तर्क शक्ति के कारण इन लोगों का दिमाग भी काफी तेज चलता है। अपनी बुद्धि के बल पर इन्हें समाज में मान-सम्मान मिलता है।
7. यदि अंगूठे के दूसरे भाग पर गोल निशान हो तो व्यक्ति बहुत अधिक बहस करने वाला होता है।
8. यदि किसी व्यक्ति की हथेली में अंगूठे के दूसरे भाग पर तीन खड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति की तार्किक शक्ति अच्छी रहती है। जबकि यहां आड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति कुतर्क करने वाला हो सकता है।
9. यदि किसी व्यक्ति की हथेली में अंगूठे के दूसरे भाग पर त्रिभूज बना हो तो व्यक्ति की रुचि विज्ञान के क्षेत्र में होती है।
10. अंगूठे का अंतिम भाग और शुक्र पर्वत (अंगूठे एकदम नीचे वाले भाग से लगा हुआ शुक्र पर्वत होता है।) के पास वाला भाग अधिक लंबा हो तो व्यक्ति आकर्षक स्वभाव वाला होता है।

PREV

Recommended Stories

Shukra Gochar 2025: शुक्र देगा 5 राशि वालों को झटका, फूटेगी किस्मत-होगी धन हानि
Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: कौन जाएगा तीर्थ यात्रा पर-किसकी जेब में आएगा पैसा? पढ़ें राशिफल