पितृ और शनि दोष दूर करता है पीपल, घर की दीवार पर उग आए तो क्या करना चाहिए?

Published : Mar 11, 2020, 11:11 AM IST
पितृ और शनि दोष दूर करता है पीपल, घर की दीवार पर उग आए तो क्या करना चाहिए?

सार

कई बार घर की दीवारों पर कुछ अनचाहे पेड़-पौधे उग जाते हैं। इनसे घर की खुबसूरती पर भी असर पड़ता है, साथ ही ये पेड़- पौधे दीवारों को भी कमजोर करते हैं। 

उज्जैन. कई बार घर की दीवारों पर कुछ अनचाहे पेड़-पौधे उग जाते हैं। इनसे घर की खुबसूरती पर भी असर पड़ता है, साथ ही ये पेड़- पौधे दीवारों को भी कमजोर करते हैं। इसलिए इन पेड़-पौधों को हटा दिया जाता है। इन पेड़-पौधों में पीपल भी शामिल है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, धर्म ग्रंथों में पीपल को बहुत पवित्र माना गया है, इसलिए इसे हटाने से दोष लगता है। इस दोष से बचने के लिए कुछ आसान उपाय किए जा सकते हैं, जो इस प्रकार हैं…

1. अगर आपने पीपल का पेड़ घर की दीवार से हटाया है तो उसके स्थान पर किसी दूसरी जगह पीपल का पौधा लगा दें। इससे आप दोष के अशुभ फल से बच सकते हैं।
2. पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए इस दोष से बचने के लिए रोज भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जाप करें- ऊं नमो वासुदेवाय नम:
3. पीपल की पूजा से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। पीपल को नष्ट करने से शनि दोष बढ़ता है। इससे बचने के लिए शनिदेव की पूजा करें और पीपल पर जल चढ़ाएं। साथ ही सरसों के तेल का दीपक भी लगाएं।
4. पीपल की पूजा से पितृ भी प्रसन्न होते हैं। इसे नष्ट करने से पितृ दोष भी लगता है। इस दोष के अशुभ फल से बचने के लिए प्रत्येक अमावस्या को पितरों की आत्मा की शांति के लिए घर पर ही पूजा करें। साथ ही हर अमावस्या पर पीपल पर जल चढ़ाएं।
5. महामृत्युंजय मंत्र के जाप से भी पीपल को नष्ट करने के दोष से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप स्वयं इस मंत्र का जाप नहीं कर सकते तो किसी योग्य ब्राह्मण से भी करवा सकते हैं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज