
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति का जन्म जिस वार को होता है, उस वार के कारक ग्रह का उसके स्वभाव और भविष्य पर गहरा प्रभाव होता है। यह प्रभाव जीवनभर रहता है। जिन लोगों का जन्म शनिवार को होता है, उन पर शनि ग्रह का प्रभाव अधिक होता है। जानिए कैसा होता है शनिवार को जन्म लेने वाले लोगों का नेचर, आदत और भविष्य…
1. शनिवार को जन्मे लोग कंजूस होते हैं। ये लोग अपनी बात के पक्के होते हैं। इन्हें अपने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है, लेकिन अंत में इनकी विजय होती है।
2. शनिवार को जन्मे लोग थोड़े क्रोधी स्वभाव के होते हैं, अपनी बात ही उनको सही लगती है। ये सामान्य कद काठी के होते हैं। ये अपनी मेहनत और लगन से पूर्ण शिक्षा प्राप्त करते हैं।
3. इनके जीवन में कितने ही कष्ट क्यों न आएं, अपने हंसमुख स्वभाव के कारण ये विचलित नहीं होते, क्योंकि शनि का आशीर्वाद इन पर हमेशा रहता है। ये धोखेबाज नहीं होते, परंतु प्रेम प्रदर्शन भी नहीं करते।
4. ये लोग जिस क्षेत्र में काम करते हैं, उसी में दक्ष हो जाते हैं। वैसे ये लोग विज्ञान, टेक्निकल, कृषि, वाहन सम्बन्धी, भूगोलविद, पुरातत्व के जानकार, जज, आईटी फील्ड, जासूस या गुप्त विभाग, पत्थर-लकड़ी से सम्बंधित कामों में सफलता प्राप्त करते हैं।
5. इन लोगों को अनेक प्रकार के रोग-दोष होते है। नसों से सम्बंधित रोग, हड्डी रोग, गठिया, पथरी, जोडों का दर्द, शारीरिक कमजोरी, सूखा रोग, कर्ण रोग, कमर या पीठ दर्द तथा पांव से जुड़ी बीमारियां इन्हें परेशान करती है।
6. ये अंतर्मुखी प्रतिभा के धनी होते है। योग्य होते हुए भी ये मान-सम्मान कम पाते है। ये बुरे नहीं होते परंतु कई बार परिस्थितियां इन्हें बुरा बनने पर मजबूर कर देती है।
7. ये एकांतप्रिय, प्रकृतिप्रेमी, समाज सुधारक, दूसरों के लिये अवाज उठाने वाले और अनेक दुखों का सामना करने वाले होते है।
8. जीवन के आरंभ में अनेक कष्ट प्राप्त करते हैं, लेकिन इनका बुढ़ापा सुखमय होता है। इन लोगों की शिक्षा में अनेक बाधाएं आती हैं।
नेचर और फ्यूचर के बारे में ये भी पढ़ें
दिखने में आकर्षक होते हैं शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग, तारीफ सुनना होता है पसंद
धार्मिक और कंजूस होते हैं गुरुवार को जन्म लेने वाले लोग, जानिए उनके स्वभाव से जुड़ी खास बातें
बहुमुखी प्रतिभा और तेज दिमाग वाले होते हैं बुधवार को जन्म लेने वाले लोग
क्रोधी और निडर होते हैं मंगलवार को जन्म लेने वाले लोग, जानिए इस दिन जन्मे लोगों की अन्य खास बातें
कैसा होता है सोमवार को जन्मे लोगों का नेचर और फ्यूचर? जानिए 8 खास बातें
अशुभ होता है हाथों की उंगलियों के बीच अधिक गैप, करना पड़ता है परेशानियां का सामना
समुद्र शास्त्र: बालों के रंग और आकार-प्रकार से भी जान सकते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर
समु्द्र शास्त्र: स्त्रियों के गाल पर तिल होता है शुभ, डिंपल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली
हथेली का रंग देखकर भी जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य से जुड़ी खास बातें
अंक ज्योतिष: सूर्य अंक से जानिए कैसा होगा आपका भविष्य और नेचर से जुड़ी खास बातें
शरीर के इन अंगों को देखकर जानिए किसे मिल सकता है किस्मत का साथ और कौन होगा बदकिस्मत?
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।