
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति का जन्म जिस वार को होता है, उस वार के कारक ग्रह का उसके स्वभाव और भविष्य पर गहरा प्रभाव होता है। इसका असर पूरे जीवन में देखने को मिलता है। उसी के अनुसार यदि किसी व्यक्ति का जन्म रविवार को हुआ है तो उस पर सूर्य का प्रभाव अधिक होता है। उसके स्वभाव में इस तरह की बातों की झलक देखने को मिलती है। आज हम आपको बता रहे हैं, रविवार को जन्में लोग कैसे होते हैं…
किस्मत वाले होते हैं रविवार को जन्में लोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार को जन्में लोग भाग्यशाली होते हैं। इनकी उम्र भी अधिक होती है। ये लोग कम बोलना पसंद करते हैं, लेकिन जो भी बोलते हैं बहुत ही सोच-समझकर बोलते हैं। उनकी बातें बहुत तर्कपूर्ण होती है, जिसे कोई काट नहीं सकता। ये दिखने में काफी आकर्षक होते हैं। सामान्यतः ये लोग सभी को पसंद आते हैं। इनका व्यवहार भी सौम्य होता है।
मेहनती और इमोशनल भी होते हैं
रविवार को जन्म लेने वाले लोग काफी मेहनती होते हैं। ये दूसरों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनते हैं। धर्म के प्रति भी इनकी काफी आस्था होती है। परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ हमेशा अपना अच्छा सम्बन्ध बनाये रखते हैं। ये काफी संवेदनशील यानी इमोशनल भी होते हैं इसलिए किसी की भी बात का अगर इनको बुरा लगता है, तो आप बहुत दिनों तक उसके बारे में सोचते रहते हैं।
सूर्य के प्रभाव से मिलती है सरकारी नौकरी
सूर्य के प्रभाव से इनके पास पैसों की कमी नहीं रहती और ये स्वयं के दम पर भी काफी धन कमाते हैं। सूर्य के प्रभाव से इन्हें सरकारी नौकरी मिलने की संभावना काफी अधिक होती है। ये फिर ये किसी उच्च पद पर भी हो सकते हैं। राजनेता के रूप में भी ये काफी लोकप्रियता हासिल करते हैं। इन लोगों का दांपत्य जीवन भी सुखमय होता है। इन्हें हाई ब्लड प्रेशर, गठिया, तथा नेत्र से संबंधित रोग हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
जिंदादिल और सोशल वर्कर होते हैं इस दिन जन्में लोग, साइंस और टेक्नीकल फील्ड में बनाते हैं करियर
डेशिंग पर्सनालिटी के मालिक होते हैं इस दिन जन्में लोग, ग्लैमर वर्ल्ड में बनाते हैं अपनी अलग पहचान
शार्प माइंडेड होते हैं इस दिन जन्में लोग, वकील या जज बनने के होते हैं बड़े संयोग
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।