दिखने में आकर्षक होते हैं शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग, तारीफ सुनना होता है पसंद

Published : Dec 03, 2020, 11:15 AM IST
दिखने में आकर्षक होते हैं शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग, तारीफ सुनना होता है पसंद

सार

जिन लोगों का जन्म शुक्रवार को होता है, उन पर देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह दोनों का प्रभाव होता है। क्योंकि शुक्रवार के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इसकी देवी लक्ष्मी हैं।

उज्जैन. शुक्रवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति भौतिक सुख-सुविधाओं की इच्छा रखते हैं। जानिए कैसा होता है शुक्रवार को जन्में लोगों का स्वभाव, आदत और भविष्य…

1. शुक्रवार को जन्म लेने वाले को सजना-संवरना काफी पसंद होता है। मनोरंजन में इनकी काफी रुचि रहती है। शारीरिक बनावट की बात है तो इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति का सिर बड़ा होता है और आंखें बड़ी और रंग गोरा होता है।
2. इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्तियों में विपरीत लिंग के प्रति विशेष आकर्षण होता है। ये काफी चतुर होते हैं। कलात्मक चीजों एवं कला से इनका लगाव रहता है।
3. संगीत, लेखन, चित्रकला, फिल्म, फैशन, ब्यूटी इंडस्ट्री में ये काफी सफल होते हैं। ऐसे व्यक्ति आमतौर पर प्रसन्न दिखाई देते हैं। इनके चेहरे पर रौनक होती है। विरोधियों को किस प्रकार से अपने पक्ष में किया जा सकता है यह कला इनमें खूब होती है।
4. बातों-बातों में किसी को अपनी ओर आकर्षित करने की योग्यता इनमें होती है,‍ जिससे इनकी मित्रता का दायरा बड़ा होता है और अपने हंसी-मजाक वाले स्वभाव के कारण मित्रों में लोकप्रिय होते हैं।
5. तारीफ सुनना इन्हें काफी अच्छा लगता है। बदलते मौसम में इन्हें अधिक सजग रहने की जरूरत होती है, क्योंकि सर्दी-जुकाम इन्हें जल्दी लग जाती है। वृद्धावस्था में जोड़ों में दर्द एवं हड्डियों में पीड़ा होती है।
6. शुक्र का प्रभाव मन को चंचल बनाता है। यही कारण है कि प्रेम के मामले में ऐसे लोग एक जगह नहीं टिक पाते। यह अपने पार्टनर कई बार बदलते हैं। लेकिन सच्चे प्यार के मिलने पर उसका साथ भी कभी नहीं छोड़ते। यही वजह है कि इनका वैवाहिक जीवन सफल होता है।
7. अगर इनके स्वभाव के नकारात्मक पहलुओं की बात करें तो घमंड, अहंकार और संयम की कमी अहम है। यह जरूरत से ज्यादा शो-ऑफ करना पसंद करते हैं।
8. अपने शौकों को पूरा करने के चक्कर में इन्हें आर्थिक संकट से भी गुजरना पड़ता है। इनके साथ मजाक थोड़ा सोच-समझकर करना चाहिए, पता नहीं कब यह किस बात का बुरा मान जाएं। कामुकता इनके अंदर की एक और बड़ी कमी होती है।

नेचर और फ्यूचर के बारे में ये भी पढ़ें

धार्मिक और कंजूस होते हैं गुरुवार को जन्म लेने वाले लोग, जानिए उनके स्वभाव से जुड़ी खास बातें

बहुमुखी प्रतिभा और तेज दिमाग वाले होते हैं बुधवार को जन्म लेने वाले लोग

क्रोधी और निडर होते हैं मंगलवार को जन्म लेने वाले लोग, जानिए इस दिन जन्मे लोगों की अन्य खास बातें

कैसा होता है सोमवार को जन्मे लोगों का नेचर और फ्यूचर? जानिए 8 खास बातें

अशुभ होता है हाथों की उंगलियों के बीच अधिक गैप, करना पड़ता है परेशानियां का सामना

समुद्र शास्त्र: बालों के रंग और आकार-प्रकार से भी जान सकते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर

समु्द्र शास्त्र: स्त्रियों के गाल पर तिल होता है शुभ, डिंपल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली

हथेली का रंग देखकर भी जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य से जुड़ी खास बातें

अंक ज्योतिष: सूर्य अंक से जानिए कैसा होगा आपका भविष्य और नेचर से जुड़ी खास बातें

शरीर के इन अंगों को देखकर जानिए किसे मिल सकता है किस्मत का साथ और कौन होगा बदकिस्मत?

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज