राशि अनुसार इन रंगों से खेलें होली, जीवन में बनी रहेगी खुशहाली और सुख-समृद्धि

Published : Mar 06, 2020, 10:52 AM IST
राशि अनुसार इन रंगों से खेलें होली, जीवन में बनी रहेगी खुशहाली और सुख-समृद्धि

सार

चैत्र मास की शुरूआत रंगों के पर्व होली (धुरेड़ी) से होती है। इस बार धुरेड़ी 10 मार्च, मंगलवार को है। हिंदू धर्म में रंगों को ज्योतिष से भी जोड़ा गया है।

उज्जैन. चैत्र मास की शुरूआत रंगों के पर्व होली (धुरेड़ी) से होती है। इस बार धुरेड़ी 10 मार्च, मंगलवार को है। हिंदू धर्म में रंगों को ज्योतिष से भी जोड़ा गया है। ज्योतिष के अनुसार, राशि अनुसार रंगों से होली खेलने पर जीवन में सुख-समृद्धि आती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, जानिए किस राशि के लोग किस रंग से होली खेलेंगे तो उन्हें शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं-

मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। मंगल का रंग लाल है और उनकी पूजा भी लाल सामग्री से ही होती है। अत: मेष राशि के लोगों को लाल रंग से होली खेलना लाभदायक हो सकता है। इससे उनको मान-सम्मान मिलेगा तथा क्रोध पर नियंत्रण होगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। वृषभ राशि वाले होली खेलने में पीले एवं आसमानी रंग का प्रयोग करें। इससे वैभव की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि
इस राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के लोग हरे रंग से होली का उत्सव मनाएं। इससे इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि
इसके स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोगों को केसरिया व हरे रंग से होली खेलना चाहिए। इससे इन्हें समाज में सम्मान मिलेगा।

सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि वालों को लाल रंग से होली खेलना चाहिए। इससे इनके प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध हैं। इस राशि के लोग हरे रंग से होली खेंलेंगे तो इससे उन्हें नौकरी में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग पीले या आसमानी रंग से होली खेलें। इससे मित्र, परिजन सभी आपको सम्मान देंगे।

वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इसलिए इन्हें लाल रंग से होली खेलना चाहिए। इससे इन्हें कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

धनु राशि
इस राशि के स्वामी गुरु हैं। इस राशि के लोगों को पीले रंग का होली खेलनी चाहिए। इससे इन्हें सफलता मिलने के योग बनेंगे।

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोगों को नीले व सफेद रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। शनिदेव की कृपा बनी रहेगी।

कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। इसलिए इन्हें होली में नीले, सफेद, काले, ब्राउन रंगों का उपयोग लाभदायक होगा।

मीन राशि
मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। होली खेलने के लिए इस राशि के लोगों को पीले या केसरिया रंग का उपयोग करना चाहिए

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज