
उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार दीपावली की रात 9 खास जगहों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी की प्रसन्नता मिल सकती है...
1. दिवाली की शाम पर लक्ष्मी पूजा से पहले मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। अगर घर में आंगन है तो एक दीपक आंगन में जलाएं और अगर आंगन नहीं तो है ड्राइंगरूम या घर के बीचों-बीच दीपक जला सकते हैं।
2. घर के पास मंदिर में भी दीपक जलाना चाहिए। मंदिर में कम से कम 5 दीपक जरूर जलाएं और भगवान से सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना करें।
3. घर के पास जो भी चौराहा हो वहां भी एक दीपक जलाना चाहिए।
4. लक्ष्मी पूजन के बाद पीपल के नीचे भी दीपक जलाएं।
5. घर के आंगन में तुलसी के पास दीपक जलाएं।
6. मुख्य द्वार पर दोनों तरफ एक-एक दीपक जलाएं।
7. दिवाली के दिन घर की छत पर भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। छत पर रोशनी करें और रात में एक दीपक भी जलाएं।
8. लक्ष्मी पूजा के समय घर के मंदिर में एक दीपक ऐसा जलाएं जो रातभर जलता रहे।
9. दिवाली पर आंगन में एक रंगोली बनाएं और उस रंगोली में बीच में भी एक दीपक जलाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।