14 जून को राहु बदलेगा नक्षत्र, इन 3 राशि वालों को अचानक होगा धन लाभ, नौकरी-बिजनेस में भी मिलेगी सफलता

Published : Jun 13, 2022, 11:56 AM IST
14 जून को राहु बदलेगा नक्षत्र, इन 3 राशि वालों को अचानक होगा धन लाभ, नौकरी-बिजनेस में भी मिलेगी सफलता

सार

वैदिक ज्योतिष में कुल 9 ग्रहों के बारे में जानकारी दी गई है। इनमें से हर एक ग्रह का अलग महत्व है। सूर्य को ग्रहों का राजा और मंगल का सेनापति कहा जाता है। इन 9 ग्रहों में से 2 ग्रह ऐसे हैं, जिन्हें छाया ग्रह कहा जाता है। ये 2 ग्रह हैं राहु और केतु। ये दोनों हमेशा वक्री रहते हैं यानी उल्टी चाल चलते हैं।

उज्जैन. राहु-केतु एक राशि में 18 महीने तक रहते हैं इसके बाद ही राशि क्रम में पीछे की ओर बढ़ते हैं। धर्म ग्रंथों में इनसे संबंधित कई कथाएं भी प्रचलित हैं जैसे ये दोनों ग्रह एक राक्षस के शरीर के दो हिस्से हैं जिन्हें भगवान विष्णु ने अपने चक्र से काट कर अलग किया था। 12 अप्रैल 2022 को ही राहु-केतु ने अपनी राशि बदली है। ज्योतिषियों के अनुसार राहु ग्रह अभी मेष राशि और कृत्तिका नक्षत्र में हैं। 14 जून को राहु कृत्तिका नक्षत्र से निकलकर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने वाला है। इस नक्षत्र पर शुक्र ग्रह का प्रभाव है। राहु और शुक्र एक-दूसरे के प्रति समभाव रखते हैं। राहु के नक्षत्र परिवर्तन का किन-किन राशियों पर शुभ प्रभाव होगा, आगे जानिए…

मेष राशि
इस समय राहु इसी राशि में शुक्र के साथ स्थित है। राहु और शुक्र दोनों मित्र ग्रह हैं और एक-दूसरे के प्रति समभाव रखते हैं, इसलिए इस राशि के लोगों पर राहु के नक्षत्र परिवर्तन का सबसे अधिक शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है यहां कहीं लंबे समय से पैसा अटका हुआ है तो वो भी वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। ऐशो-आराम की चीजें खरीद सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां भी इस समय दूर हो सकती हैं।

वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी स्वयं शुक्रदेव हैं। राहु के साथ शुक्र की युति होने और शुक्र के ही नक्षत्र में राहु के प्रवेश करने से इस राशि के लोगों को बहुत ही शुभ प्रभाव मिलने वाले हैं। बिजनेस से जुड़ी कोई समस्या लंबे समय से बनी हुई है तो वो दूर हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान और पद- प्रतिष्ठा सभी में अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

तुला राशि 
14 जून को राहु जब भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा तो इस राशि के लोगों को भी उसका फायदा मिलेगा। इस राशि के लोगों को ऐशो-आराम कि चीजें मिलेंगी और जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील इस दौरान हो सकती है। पुराने निवेश का फायदा इस समय मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-

Jyeshtha Purnima 2022: 14 जून को करें ये 3 उपाय, मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति और घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

 

Vat Savitri Purnima Vart 2022: कब किया जाएगा वट सावित्री पूर्णिमा व्रत? जानिए संपूर्ण पूजा विधि, कथा और महत्व

Palmistry: हथेली की ये छोटी-सी रेखा बना सकती है आपको मालामाल, क्या आपके हाथ में भी है ये लकी लाइन? ऐसे पहचानें

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से