हथेली में एक से ज्यादा होती हैं राहु रेखा, इसे देखकर जान सकते हैं किस उम्र में आप पर आएगी मुसीबत

Published : May 09, 2021, 11:05 AM IST
हथेली में एक से ज्यादा होती हैं राहु रेखा, इसे देखकर जान सकते हैं किस उम्र में आप पर आएगी मुसीबत

सार

हस्तरेखा शास्त्र में कुछ रेखाओं को बहुत अशुभ माना जाता है। इन्हीं में से होती है राहु रेखाएं। माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के हाथ में ये रेखाएं ज्यादा हो तो व्यक्ति को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र में कुछ रेखाओं को बहुत अशुभ माना जाता है। इन्हीं में से होती है राहु रेखाएं। माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के हाथ में ये रेखाएं ज्यादा हो तो व्यक्ति को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आगे जानिए कौन-सी होती हैं राहु की रेखाएं और ये किस तरह से व्यक्ति के जीवन में प्रभाव डालती हैं… 

1. हथेली में अंगूठे के पास मंगल क्षेत्र से निकलने वाली रेखाओं को राहु रेखाएं कहा जाता है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में इनका बुरा प्रभाव तभी होता है जब ये जीवन रेखा को काटते हुए आगे बढ़ती हैं। यदि ये जीवन रेखा को काटते हुए आगे नहीं बढ़ती है तो इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है।
2. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार राहु रेखाओं की सख्यां जितनी ज्यादा होती है व्यक्ति के जीवन में उतने ही अधिक कष्ट आते हैं। राहु की रेखाओं के कारण दैहिक, आर्थिक अथवा सामाजिक तीनों तरह का कष्ट झेलना पड़ सकता है।
3. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में राहु रेखा मंगल क्षेत्र से निकलकर सूर्य रेखा को काटती है तो इससे व्यक्ति के मान-सम्मान की क्षति हो सकती है। सामाजिक व्यक्ति को अपयश का सामना करना पड़ता है। 
4. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में राहु रेखा हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा को काटती है तो व्यक्ति को भारी दैहिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
5. इसके कारण व्यक्ति को शारीरिक या मानसिक रूप से गहरा आघात लग सकता है। यदि ये रखाएं पतली होती हैं तो यह प्रभाव ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है।
6. जब किसी व्यक्ति के हाथ में राहु रेखाएं जीवन रेखा के साथ भाग्य रेखा को भी काटती है तब व्यक्ति के आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।
7. हाथ में राहु रेखा को देखकर यह जानकारी भी दी जा सकती है कि व्यक्ति को किस आयु में कष्ट का सामना करना पड़ेगा।
8. किसी व्यक्ति के हाथ में राहु रेखा जितनी देरी से जीवन रेखा को काटती है उतनी अधिक आयु में व्यक्ति को कष्टों का सामना करना पड़ता है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हथेली की ये 6 रेखाएं, चिह्न और पर्वत बना सकते हैं आपको किस्मत वाला और धनवान

जिनकी हथेली में होता है इन 5 में से कोई भी 1 शुभ योग, वो होता है किस्मत वाला

हथेली के निशान और अंगुली की बनावट से भी जान सकते हैं किसी के भी भविष्य और स्वभाव से जुड़ी खास बातें

हथेली में हो सकते हैं एक से ज्यादा त्रिभुज के निशान, सभी से जुड़े होते हैं खास संकेत

हथेली पर दबा हो मंगल पर्वत का स्थान तो मिलने लगते हैं अशुभ फल, जानिए खास बातें

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज