राहु-केतु के राशि परिवर्तन से बन रहे हैं प्राकृतिक आपदा और दुर्घटना के योग, कामकाज में भी हो सकता है बदलाव

Published : Apr 12, 2022, 05:40 PM IST
राहु-केतु के राशि परिवर्तन से बन रहे हैं प्राकृतिक आपदा और दुर्घटना के योग, कामकाज में भी हो सकता है बदलाव

सार

12 अप्रैल, मंगलवार की सुबह राहु-केतु ग्रह परिवर्तन कर चुके हैं। राहु वृषभ से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर चुका है, वहीं केतु वृश्चिक से तुला में आ चुका है। ये ग्रह अब 18 महीनों तक इन्हीं राशियों में रहेंगे। शनि के बाद ये दोनों ग्रह ही सबसे धीमे चलते हैं। इन दोनों ग्रहों से जुड़ी एक खास बात ये भी है कि राहु-केतु हमेशा वक्री यानी उल्टी चाल चलते हैं।

उज्जैन. ज्योतिषियों की मानें तो राहु-केतु के राशि बदलने से लोगों की नौकरी और व्यापार में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। साथ ही मंहगाई भी लगातार बढ़ती रहेगी। ज्योतिष शास्त्र में दोनों ग्रहों को क्रूर ग्रह कहा गया है। इनके प्रभाव से दुर्घटनाएं होने की आशंका भी बनी रहेगी। आगे जानिए राहु-केतु के राशि परिवर्तन का कैसा होगा देश-दुनिया पर असर…

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022: 16 अप्रैल को रवि योग में मनाई जाएगी हनुमान जयंती, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा

राहु के राशि परिवर्तन का असर…
1.
राहु के मेष राशि में प्रवेश करने से प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बनी रहेगी। देश-दुनिया में बड़े राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेंगे। गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। बारिश कम होने से कुछ स्थानों पर अकाल की स्थिति बन सकती है। 
2. ज्योतिषियों के अनुसार, देशी की सीमाओं पर भी राहु का प्रभाव माना जाता है, इसलिए सीमावर्ती देशों पर विवाद की स्थिति बन सकती है। राहु दिग्रभ्रमित भी करता है यानी राह से भटकाता है। कुछ लोगों पर इसका असर भी दिखाई देगा। 
3. राहु की वजह से लोगों के कामकाज में परिवर्तन आता है, इसलिए कुछ लोगों के ट्रांसफर भी हो सकते हैं या नौकरी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। 
4. राहु की वजह से तेज गर्मी पड़ेगी। इसलिए इस समय खान-पान पर विशेष रूप से नियंत्रण रखना होगा। नहीं तो पेट से संबंधित बीमारी आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।

ये भी पढ़ें- मेष राशि में 3 ग्रह साथ होने से बनेंगे 2 अशुभ और 1 शुभ योग, इस राशि पर होगा सबसे ज्यादा निगेटिव असर

केतु के राशि परिवर्तन का असर…
1.
केतु पारिवारिक विवाद का कारण बनता है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में ये अशुभ स्थिति मे है, उनके परिवार में संघर्ष की स्थिति बन सकती है।
2. केतु के कारण लोग बिजनेस में गलते फैसले ले सकते हैं। साथ ही पैसों के लेन-देन में भी नुकसान हो सकत है। निवेश में जोखिम भरे फैसले सोच-समझकर करें।
3. केतु के राशि परिवर्तन से कुछ लोगों के कामकाज की गति तेज हो सकती है यानी काम का बोझ बढ़ सकता है। इस वजह से उनके स्वभाव में उग्रता आ सकती है जो इनके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- 

राहु के राशि परिवर्तन से बढ़ सकती हैं इन 4 राशि वालों की परेशानी, कहीं आप भी तो नहीं इस लिस्ट में


Budh Grah Parivartan April 2022: मीन से निकलकर मेष राशि में आया बुध, कैसा होगा आप पर असर?

मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए पहनें मूंगा, लेकिन ध्यान रखें ये 4 बातें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं

7-8 अप्रैल को 2 ग्रह बदलेंगे राशि, 17 मई तक बना रहेगा शनि-मंगल का अशुभ योग, खत्म होगा बुधादित्य राजयोग

7 अप्रैल को मंगल करेगा कुंभ राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को हो सकता है सबसे ज्यादा नुकसान

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज