
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में इसे धनलक्ष्मी योग कहते है, इस युति से व्यक्ति भाग्यशाली होता है। ये राजयोग भी है। चंद्र मंगल का परम मित्र है। यह मंगल के शुभ असर में वृद्धि करता है। जानिए इस योग से जुड़ी कुछ खास बातें…
1. यदि कुंडली मंगलिक है और चंद्र-मंगल की युति है तो मांगलिक दोष खत्म हो जाता है।
2. मंगल उग्र ग्रह है और चंद्र शीतलता देता है। ऐसे में मंगल की नकारात्मक ऊर्जा को चंद्र सकारात्मक बनाता है।
3. मंगल-चंद्र आमने-सामने हो तो केमद्रुम योग भंग होकर लक्ष्मी योग बनता है।
4. इन दोनों ग्रहों में से कोई एक ग्रह स्वग्रही या उच्च का हो तो महालक्ष्मी योग बनता है।
5. महालक्ष्मी योग से व्यक्ति हर सुख-सुविधाएं प्राप्त करता है। यह युति अच्छे भाव में हो तो शुभ फलों में कई गुना वृद्धि हो जाती है।
6. मेष, वृष, कर्क, वृश्चिक और मकर राशि में मंगल-चंद्र की युति हो या आमने-सामने हो तो लक्ष्माधिपति योग बनता है।
7. चंद्र-मंगल की युति से कैंसर होने की संभावनाएं रहती हैं। इस योग से शुभ फल पाने के लिए भगवान चंद्रमौलेश्वर की पूजा करनी चाहिए।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।