21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर बनेगा राजयोग, 59 साल बाद बन रही है ग्रहों की विशेष स्थिति

Published : Feb 09, 2020, 11:10 AM IST
21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर बनेगा राजयोग, 59 साल बाद बन रही है ग्रहों की विशेष स्थिति

सार

महाशिवरात्रि पर्व 21 फरवरी को त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी में मनाया जाएगा। इस बार करीब 59 साल बाद ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है।

उज्जैन. काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य पं गणेश मिश्रा के अनुसार, इस साल शनि अपनी ही राशि मकर में होकर पंचमहापुरुष योग में से एक शश योग बन रहा है, जो कि राजयोग है। इसके साथ ही मकर राशि में शनि और चंद्रमा रहेंगे, कुंभ में सूर्य-बुध की युति रहेगी एवं शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेगा। इससे पहले ग्रहों की ऐसी ही स्थिति 1961 में बनी थी।

सर्वार्थसिद्धि का भी संयोग
ज्योतिषाचार्य पं. मिश्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है। इस योग में शिव-पार्वती का पूजन श्रेष्ठ माना गया है। शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार शिवरात्रि का पूजन निशीथ काल में करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। हालांकि रात्रि के चारों प्रहर में अपनी सुविधानुसार यह पूजन कर सकते हैं।

शिवरात्रि यानी सिद्ध रात्रि
- ग्रंथों में 3 तरह की विशेष रात्रि बताई गई है। जिनमें शरद पूर्णिमा को मोहरात्रि, दीपावली की कालरात्रि तथा महाशिवरात्रि को सिद्ध रात्रि कहा गया है। इस बार महाशिवरात्रि पर चंद्र शनि की मकर में युति के साथ शश योग बन रहा है।
- आमतौर पर श्रवण नक्षत्र में आने वाली शिवरात्रि व मकर राशि के चंद्रमा का योग ही बनता है। जबकि, इस बार 59 साल बाद शनि के मकर राशि में होने से तथा चंद्र का संचार अनुक्रम में शनि के वर्गोत्तम अवस्था में शश योग का संयोग बन रहा है।
- चूंकि चंद्रमा मन तथा शनि ऊर्जा का कारक ग्रह है। यह योग साधना और पूजा-पाठ की सिद्धि के लिए विशेष महत्व रखता है। चंद्रमा को मन तथा शनि को वैराग्य का कारक ग्रह माना जाता है। इनके संयोग में की गई शिव पूजा से शुभ फल और बढ़ जाता है।

PREV

Recommended Stories

Shukra Gochar 2025: शुक्र देगा 5 राशि वालों को झटका, फूटेगी किस्मत-होगी धन हानि
Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: कौन जाएगा तीर्थ यात्रा पर-किसकी जेब में आएगा पैसा? पढ़ें राशिफल