Raksha Bandha 2023: साल 2023 में 2 दिन रहेगी श्रावण मास की पूर्णिमा, किस दिन मनाएं रक्षाबंधन का पर्व?

Raksha Bandha 2023 Date :रक्षाबंधन हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। हर साल ये पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। साल 2023 में ये तिथि 2 दिन रहेगी। जानें किस दिन मनाएं रक्षाबंधन का पर्व?
 

Manish Meharele | / Updated: Dec 30 2022, 06:00 AM IST

उज्जैन. साल 2023 में श्रावण का अधिक मास रहेगा, जिसके चलते पिछले साल की तुलना में इस बार कई व्रत-त्योहार देरी से मनाए जाएंगे। साल 2022 में रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया गया था, लेकिन साल 2023 में ये उत्सव 19 दिन देरी से मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर्व की डेट को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बन रही है क्योंकि श्रावण मास की पूर्णिमा एक नहीं बल्कि दो दिन रहेगी। ऐसी स्थिति में रक्षाबंधन का पर्व किस दिन मनाएं, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। आगे जानिए साल 2023 में किस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व…

कब से कब तक रहेगी श्रावण पूर्णिमा? (Raksha Bandha 2023 Shubh Muhurat)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, साल 2023 में श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त, बुधवार की सुबह 10:58 से 31 अगस्त, गुरुवार की सुबह 07:05 तक रहेगी। चूंकि पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को दिन भर रहेगी और 31 अगस्त की सुबह कुछ देर के लिए इसलिए रक्षाबंधन का पर्व 30 अगस्त को मनाना ही शास्त्र सम्मत रहेगा। हालांकि श्रावण पूर्णिमा से संबंधित स्नान-दान, हवन, पूज  आदि कार्य 31 अगस्त को किए जा सकते हैं।  

30 अगस्त को दिन भर रहेगी भद्रा (Bhadra On Raksha Bandha 2023)
ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, 30 अगस्त 2023 को भद्रा काल सुबह 10:58 से शुरू होकर रात 09:02 तक रहेगा। इसलिए इस दौरान रक्षाबंधन पर्व नहीं मनाया जा सकेगा। भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों को रात तक इंतजार करना पड़ेगा और रात 9 बजे बाद जब भद्रा समाप्त हो जाए, तभी ये पर्व मनाना शास्त्र सम्मत रहेगा। ठीक ऐसी ही स्थिति साल 2022 में भी बनी थी।

रक्षाबंधन पर कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे? (Raksha Bandha 2023 Shubh Yog)
साल 2023 में रक्षाबंधन पर्व पर की शुभ योग बनेंगे। 30 अगस्त 2023 को धनिष्ठा नक्षत्र रात 08.46 तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। इस दिन पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इसके अलावा सुकर्मा नाम का एक अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेगा। इस दिन सूर्य और बुध सिंह राशि में रहेंगे, जिसके चलते बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। 

 

ये भी पढ़ें-

19 साल बाद साल 2023 में बनेगा ये दुर्लभ संयोग, व्रत-त्योहारों में आएगा इतने दिनों का अंतर


Januray 2023 Festival Calendar: जनवरी 2023 में मनाएं जाएंगे ये व्रत-त्योहार, जानें पूरी डिटेल

Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Gaurav Gogoi LIVE: AICC मुख्यालय में गौरव गोगोई द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
NEET 2024 पर कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे कई गंभीर सवाल
Doda Terror Attack : खतरनाक थे आतंकियों के मंसूबे, पहले से ही सेट किया था टारगेट
Atishi Marlena LIVE: दिल्लीवासियों से पानी का इस्तेमाल को लेकर आतिशी मार्लेना की ख़ास अपील।
तीसरी बार NSA बनाए गए अजीत डोभाल, PM Modi ने फिर जताया भरोसा