रवि प्रदोष 30 अगस्त को, इस आसान विधि से दें सूर्यदेव को अर्घ्य, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Published : Aug 30, 2020, 12:51 AM IST
रवि प्रदोष 30 अगस्त को, इस आसान विधि से दें सूर्यदेव को अर्घ्य, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

सार

इस बार 30 अगस्त, रविवार को रवि प्रदोष का योग बन रहा है। रविवार भगवान सूर्य का दिन है और प्रदोष तिथि भगवान शिव को समर्पित है।

उज्जैन. इस बार 30 अगस्त, रविवार को रवि प्रदोष का योग बन रहा है। रविवार भगवान सूर्य का दिन है और प्रदोष तिथि भगवान शिव को समर्पित है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, 30 अगस्त को रवि प्रदोष के शुभ योग में अगर सूर्यदेव को विधि-विधान से अर्घ्य दिया जाए तो इससे भोलेनाथ भी प्रसन्न होते हैं। ये है सूर्यदेव को जल चढ़ाने की विधि-

- भविष्य पुराण के अनुसार, सुबह स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए।
- इसके लिए तांबे के लोटे में जल भरें, इसमें चावल, फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना चाहिए।
- जल अर्पित करते समय सूर्य मंत्र का जाप करें। इस जाप के साथ शक्ति, बुद्धि, स्वास्थ्य और सम्मान की कामना करना चाहिए। सूर्य मंत्र - ऊँ खखोल्काय स्वाहा। मंत्र जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए।
- इस प्रकार सूर्य पूजा करने के बाद धूप, दीप से सूर्य देव का पूजन करें।
- सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबे का बर्तन, पीले या लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, माणिक्य, लाल चंदन आदि का दान करें।
- अपनी श्रद्धानुसार इन चीजों में से किसी भी चीज का दान किया जा सकता है। इससे कुंडली में सूर्य के दोष दूर हो सकते हैं।
- सूर्य दोष के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रविवार को व्रत करें। एक समय फलाहार करें और सूर्यदेव की पूजा करें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज