शनि के उदय होने से शुरू होगा इन 7 राशि वालों का अच्छा समय, इन्हें करना पडे़गा परेशानियों का सामना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि सौर मंडल का सबसे सहस्यमय ग्रह है। मनुष्यों के जीवन पर सबसे अधिक प्रभाव इसी ग्रह का देखा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार 24 जनवरी से ये ग्रह शनि के निकट होने से ग्रह अस्त हो गया था, जो अब पुन: उदय हो चुका है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 2, 2022 5:20 AM IST

उज्जैन. पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ.गणेश मिश्र के अनुसार, शनि के उदय होते ही 7 राशियों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा। लेकिन मिथुन राशि पर शनि की ढय्या और मकर, कुंभ पर साढ़ेसाती होने के कारण इन राशियों के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शनि का शुभ-अशुभ असर नौकरी, बिजनेस और सेहत पर दिखेगा। साथ ही कानून और राजनीति से जुड़े लोगों को ये ग्रह खासतौर से प्रभावित करेगा। आगे जानिए आपकी राशि पर क्या असर डालेगा ये ग्रह…

ये भी पढ़ें-  Life Management: राजा ने मजदूर को चंदन का बाग दिया, बाद में राजा ने वहां का नजारा देखा तो वे चौंक गए

मेष राशि
नौकरी और बिजनेस में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। कुछ जरूरी कामों में भी रुकावटें आ सकती हैं। सेहत के मामले में समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में संभलकर रहना होगा। माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। इस मामले में दौड़भाग भी हो सकती है।

वृष राशि
किस्मत का साथ मिलेगा। लंबी यात्राएं हो सकती हैं। पुरानी परेशानियां खत्म होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में अच्छे बदलाव हो सकते हैं। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। नया बिजनेस शुरू हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ समय बीतेगा।

Latest Videos

मिथुन राशि
कोई भी काम सोच-समझकर करें। खुद को विवादों से दूर रखने की कोशिश करें। दूर स्थानों की यात्रा हो सकती है। लेकिन दुर्घटना होने की आशंका भी बन रही है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले निपट सकते हैं। सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा।

कर्क राशि
आलस्य की वजह से जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए। कामकाज में देरी हो सकती है। हड्डियों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। सेहत पर पैसा खर्च होने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि
धन संबंधी मामलों मे सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। जॉब और बिजनेस में मेहनत ज्यादा हो सकती है, लेकिन मेहनत का फायदा और तरक्की भी मिल सकती है। सेहत के मामले में संभलकर रहना होगा। गुप्त शत्रुओं के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।

कन्या राशि
व्यवसाय व यश में वृद्धि होगी। नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं तो सोच-समझकर ही कुछ करें। माता-पिता की सेहत को लेकर तनाव रहेगा।

तुला राशि
बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं। लंबी दूरी की यात्राओं का योग है। बिजनेस के मामलों में नई योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। माता या भाई-बहनों से मतभेद होने की संभावना है। पेट और स्किन से जुड़े रोग हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि
रुके काम पूरे हो सकते हैं। किस्मत का साथ मिल सकता है। मांगलिक कामों में खर्चा होने की संभावना है। सेहत के मामले में समय अच्छा है। नए और बड़े लोग आपके कामकाज की तारीफ कर सकते हैं। पद और प्रतिष्ठा मिल सकती है।

धनु राशि
आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कोई भी काम शुरू करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। आर्थिक मामलों में पिता से मदद मिल सकती है। जमीन, जायदाद के मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। यात्राओं में भी रुकावटें आ सकती हैं। नौकरी और बिजनेस के कामकाज में देरी हो सकती है।

मकर राशि
सेहत बिगड़ सकती है। लीवर और हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। दूर स्थान की यात्राएं होंगी। नई जगह पर रहने के योग बनेंगे। बिजनेस में सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। रोजमर्रा के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। विवाद होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि
सेहत के मामले में समय ठीक नहीं है। हड्डियों से संबंधित परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। सोच-समझकर बोलें। फालतू खर्चा होने की संभावना है। बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। अपने मन की बात या कोई खास प्लानिंग किसी से शेयर न करें। अनुभवी की सलाह लेकर ही काम करें।

मीन राशि
कामकाज में बदलाव हो सकता है। नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो इससे जुड़े जरूरी काम निपटा लें। किस्मत का साथ मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। बिजनेस से जुड़े नए मौके मिल सकते हैं। आपकी निर्णय क्षमता बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा है। सेहत भी ठीक रहेगी।


 

ये खबरें भी पढ़ें...

Life Management: घर को जलता देख पिता घबरा गए, तभी बेटे ने आकर ऐसी बात कही कि उनकी चिंता दूर हो गई

Life Management: राजा ने बच्ची को भोजन दिया, उसमें एक रत्न भी था, बच्ची की मां ने उसे देखा तो क्या किया?

Life Management: 6 अंधे हाथी देखने गए, किसी ने कहा हाथी नली जैसा होता है, किसी ने खंबे जैसा बताया…फिर क्या हुआ

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम