वृष और कर्क सहित इन 6 राशियों पर रहेगी शनि की कृपा, शेष राशियों पर हो सकता है अशुभ असर

आज (22 मई, शुक्रवार) शनि जयंती है। ये पर्व प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा का विशेष फल मिलता है।

Asianet News Hindi | Published : May 21, 2020 6:43 PM IST

उज्जैन. काशी को ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार इस बार ये पर्व इसलिए खास हो गया है क्योंकि इस दिन शनि अपनी ही राशि यानी मकर में है। साल की शुरुआत में शनि मकर राशि में आ गया है, जो कि अप्रैल 2022 तक इसी राशि में रहेगा। इस महीने शनि 10 मई को वक्री हो गया है जो कि 29 सितंबर तक इसी स्थिति में रहेगा। पं मिश्रा का कहना है कि शनि के शुभ प्रभाव से वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों को तरक्की और धन लाभ मिल सकता है। इनके अलावा अन्य 6 राशि वालों को संभलकर रहना होगा। जानिए 12 राशियों पर शनि के प्रभाव का फल

मेष- योजनाओं पर काम नहीं हो सकेगा। सोचे काम पूरे होने में भी रुकावटें आ सकती हैं। लेन-देन और निवेश में सावधान रहना होगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। बिजनेस में आसपास और साथ काम करने वाले लोगों से मदद नहीं मिल पाने से आप दुखी हो सकते हैं। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी नुकसान होने की भी संभावना है। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

वृष- अधिकारियों और बड़े लोगों विवाद होने की संभावना है। सोच-समझकर बातचीत करनी चाहिए। आपकी बातों का गलत मतलब भी निकाला जा सकता है। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। पुराने लेन-देन और निवेश का फायदा मिलने की संभावना बन रही है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। यात्राएं हो सकती हैं। दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन और लव लाइफ में सुख मिलेगा।

मिथुन- नौकरी और बिजनेस में जरूरी कामकाज में देरी हो सकती है। लेन-देन और निवेश में नुकसान होने की संभावना है। खर्चे पर कंट्रोल करना होगा। सेहत के मामलों में संभलकर रहना होगा। चोट और दुर्घटना हो सकती है। पुराने निवेश से फायदा नहीं मिल पाएगा। दिया हुआ पैसा उलझ सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानी हो सकती है। सेविंग खत्म हो सकती है। बातचीत में रुखापन होने से लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं।

कर्क- शनि के प्रभाव से नौकरी और बिजनेस में मेहनत ज्यादा होगी। इसका फायदा देरी से मिल पाएगा। कामकाज और रहने की जगह में बदलाव होने की संभावना है। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने का मन बनेगा। नौकरी और बिजनेस में नयापन लाने की कोशिश करेंगे तो फायदा मिलेगा। तरक्की के योग भी बन रहे हैं। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। लेन-देन और निवेश में फायदा धीरे-धीरे बढ़ेगा।

सिंह- नौकरी और बिजनेस में परेशानी हो सकती है। ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस या फिल्ड में साथ वालों से मदद नहीं मिल पाने से दुखी हो सकते हैं। खर्चा बढ़ सकता है। निवेश और लेन-देन सोच-समझकर करें। नौकरी और बिजनेस सामान्य रहेंगे। इस वजह से आप अपने काम से खुश नहीं हो पाएंगे। सेहत को लेकर सावधानी रखनी होगी। खान-पान में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में भी तनाव रहेगा।

कन्या- नौकरी और बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। तरक्की के योग भी बन रहे हैं। सोचे हुए काम करने में मेहनत ज्यादा होगी। निवेश और लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। सेविंग खत्म हो सकती है। खर्चे भी बढ़ने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज भी डिस्टर्ब रहेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परेशानी बढ़ सकती है।

तुला- सुख में कमी आएगी। शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। संतान संबंधी मामलों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। खर्चा भी बढ़ने की संभावना है। लव लाइफ में तनाव और अविश्वास की स्थिति भी बन सकती है। रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मानसिक रूप से परेशानी बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में पैसा उलझ सकता है। साधन होने के बावजूद उनका सुख नहीं मिल पाएगा। नौकरी और बिजनेस को लेकर परेशानी बनी रहेगी।

वृश्चिक- करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन तरक्की के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। नौकरी और बिजनेस बढ़ सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। हालांकि सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। लंबी दूरी की यात्राओं से बचना होगा। इनसे सेहत बिगड़ सकती है और पैसों का नुकसान भी हो सकता है।

धनु- शनि के प्रभाव से मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। नौकरी और बिजनेस में तरक्की तो मिलेगी, लेकिन उससे संतुष्टी नहीं मिल पाएगी। सोच-समझकर बातचीत करनी होगी। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। बातचीत और आवाज में रुखपन बढ़ने से संबंध बिगड़ने की संभावना है। सेविंग भी खर्च हो सकती है। खर्चे बढ़ेंगे और आय कम होगी। आलस्य और तनाव बढ़ने से कामकाज में मन कम ही लगेगा।

मकर- पैसों के मामलों में सावधान रहना होगा। परिवार का सहयोग नहीं मिल पाएगा। भाइयों और दोस्तों से अनबन या मनमुटाव हो सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। जिनका फायदा कम ही मिल पाएगा। नौकरी और बिजनेस में बदलाव होने की संभावना है। लेन-देन और निवेश में नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। चोट और दुर्घटना की संभावना बन रही है। पुराना रोग परेशान कर सकता है। वाहन संबंधी मामलों को लेकर तनाव रहेगा।

कुंभ- सेहत के लिए समय ठीक नहीं है। चोट लग सकती है या कोई पुरानी बीमारी बढ़ सकती है। धन हानि के योग बन रहे हैं। मुंह के रोग होने की भी संभावना है। सेविंग खत्म हो सकती है। मेहनत ज्यादा होगी, लेकिन किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। पुत्र को कष्ट हो सकता है। दुश्मनों से परेशानी हो सकती है। विवाद होने की संभावना है। परिवार वालों से मदद नहीं मिल पाने से दुखी रहेंगे। वैवाहिक जीवन में भी परेशानी की संभावना है।

मीन- नौकरी और बिजनेस के लिए समय अच्छा है। शनि के प्रभाव से पुरानी मेहनत का फायदा मिल सकता है। लेन-देन और निवेश में फायदा होने की संभावना है। पैसा खर्चा हो सकता है, लेकिन इनकम भी बढ़ेगी। नए कामों की योजनाएं बन सकती है। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। बातचीत में सावधानी रखनी होगी। आपकी बातों से किसी को गलतफहमी हो सकती है। जिससे संबंध बिगड़ सकते हैं।
 

Share this article
click me!