Sawan 2022: जानिए सावन के सोमवार और मंगला गौरी व्रत की पूरी जानकारी, कब मनाएंगे रक्षाबंधन?

Published : Jul 11, 2022, 08:47 AM IST
Sawan 2022: जानिए सावन के सोमवार और मंगला गौरी व्रत की पूरी जानकारी, कब मनाएंगे रक्षाबंधन?

सार

श्रावण (Sawan 2022) हिंदू पंचांग का पांचवां महीना है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ये महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से सभी परेशानियां खत्म हो सकती हैं और हर कामना भी पूरी हो सकती है। श्रावण का ही अपभ्रंश है सावन। वर्तमान में सभी श्रावण को सावन ही कहते हैं।  

उज्जैन. इस बार भगवान शिव का प्रिय सावन मास 14 जुलाई, गुरुवार से शुरू हो रहा है जो 11 अगस्त तक रहेगा। इस एक महीने में भक्त पूरी तरह से शिव की भक्ति में डूबे रहेंगे। सावन में कई प्रमुख त्योहार भी मनाए जाएंगे जैसे हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya 2022), हरियाली तीज (Hariyali Teej 2022), नागपंचमी (nagpanchami 2022) और रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022) आदि। इस महीने में आने वाला हर सोमवार और मंगलवार भी विशेष माना गया है। सावन मास में आने वाले सोमवार को शिवजी की विशेष पूजा की जाती है और मंगलवार को देवी पार्वती के निमित्त मंगला गौरी व्रत किया जाता है। आगे जानिए इस बार कब-कब रहेगा श्रावण सोमवार और मंगला गौरी व्रत…

श्रावण मास के सोमवार की लिस्ट (Sawan Monday 2022 list)
18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार रहेगा। सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को रहेगा। इस दिन प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। तीसरा सोमवार 1 अगस्त को रहेगा। इस दिन विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। 8 अगस्त को सावन का चौथा और अंतिम सोमवार रहेगा। इस दिन पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। 

श्रावण मास में कब-कब किया जाएगा मंगला गौरी व्रत (List of Mangala Gauri Vrat 2022)
श्रावण का पहला मंगला गौरी व्रत 19 जुलाई को किया जाएगा। दूसरा मंगला गौरी व्रत 26 जुलाई को मासिक शिवरात्रि पर 2 अगस्त को तीसरा मंगला गौरी व्रत नागपंचमी के शुभ योग में होगा। अंतिम मंगला गौरी व्रत 9 अगस्त को किया जाएगा। मंगला गौरी व्रत देवी पार्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है।

इस बार श्रावण में 2 पूर्णिमा का योग (rakshabandhan 2022 Date)
ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार सावन में एक नहीं 2 पूर्णिमा का योग बन रहा है। पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा 11 अगस्त की सुबह 10:38 से 12 अगस्त की सुबह 07:05 तक रहेगी। चूंकि पूर्णिमा 12 अगस्त को सुबह 7 बजे ही खत्म हो जाएगी। इसलिए रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा और 12 अगस्त को स्नान-दान पूर्णिमा रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: शुभ फल पाने के लिए सावन में रोज करें शिव पूजा, आज ही नोट कर लें विधि और सामग्री की लिस्ट


Sawan 2022: कितने दिनों का होगा सावन, कब से कब तक रहेगा, 4 सोमवार को कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?

Sawan 2022: कब से शुरू हो रहा है सावन? जानिए इस महीने के व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता