साल 2022 पर रहेगा शनि का असर, हिंदू नववर्ष के राजा भी शनि ही, 1993 के बाद जाएंगे कुंभ राशि में

साल 2022 की शुरूआत शनिवार से हुई है और इसका अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर 2022 भी शनिवार को ही रहेगा। साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरूआत भी 2 अप्रैल, शनिवार को है। इसलिए  साल 2022 पर शनि का प्रभाव बहुत अधिक रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 2, 2022 7:27 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नव सवंत्सर 2079 के राजा भी शनिदेव ही रहेंगे। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, साल के पांच महीने जनवरी, अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और दिसंबर में 5 शनिवार आएंगे। ये सभी गणनाएं सिद्ध करती हैं कि साल 2022 में शनि का प्रभाव सभी राशियों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करेगा। आगे जानिए साल 2022 और शनि का कनेक्शन…

1993 के बाद शनि जाएगा कुंभ राशि में

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह हर ढाई साल में राशि बदलता है। इस साल 28 अप्रैल को शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। ज्योतिष के नजरिये से देखा जाए तो 1993 के बाद अब 2022 में शनि कुंभ राशि में आएगा। साल के मध्य में 12 जुलाई को शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में प्रवेश करेगा। शनि की ये स्थिति 23 अक्टूर को शनि पुन: मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। मकर और कुंभ दोनों ही शनि के स्वामित्व वाली राशि है।

नए संवत्सर का राजा शनि
इस बार 2 अप्रैल से शुरू होने वाले नए संवत्सर 2079 का राजा शनि रहेगा। साथ ही धन और बारिश का स्वामी भी शनि रहेगा। इसलिए शनि के शुभ प्रभाव से निचले दर्जे के लोगों को तरक्की के मौके मिलेंगे। छोटे बिजनेस या नए स्टार्टअप बढ़ेंगे और सफल भी होंगे। दलित वर्ग को सम्मान और पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। किसान और मजदूर वर्ग के लिए भी ये साल बहुत अच्छा रहेगा। सरकार जनहित में बड़े कदम उठाएगी। देश में न्याय प्रक्रिया मजबूत होगी। लोगों के हित में बड़े कानूनी फैसले होंगे। धर्म, आध्यात्म, शिक्षा व संस्कृति क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। महिलाओं और युवाओं को रोजगार मिलेंगे।

साल के प्रमुख त्योहार भी शनिवार को 
साल 2022 में एक दो नहीं बल्कि 17 छोटे-बड़े व्रत-त्योहार भी शनिवार को ही मनाएं जाएंगे।  इस साल वसंत पंचमी, जया एकादशी, विजया एकादशी, गुड़ी पड़वा, हनुमान जयंती, वैशाख अमावस्या, नरसिंह जयंती, गायत्री जयंती, निर्जला एकादशी, भाद्रपद अमावस्या, पितृपक्ष की शुरुआत, कन्या संक्रांति, धनतेरस और लाभ पंचमी, तुलसी विवाह और गीता जयंती के अलावा भी कई पर्व उत्सव शनिवार को आने से उनका महत्व और भी बढ़ जाएगा।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

 

Share this article
click me!