Surya Grahan 2022: शनिश्चरी अमावस्या पर होगा साल का पहला सूर्यग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा?

Published : Apr 17, 2022, 11:19 AM IST
Surya Grahan 2022: शनिश्चरी अमावस्या पर होगा साल का पहला सूर्यग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा?

सार

30 अप्रैल, शनिवार को साल का पहला सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2022) होने जा रहा है। हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई  धार्मिक और ज्योतिष प्रभाव नहीं माना जाएगा। खास बात ये है कि इस दिन शनिश्चरी अमावस्या (Shanishchari Amavasya 2022) भी रहेगी। शनिश्चरी अमावस्या पर ग्रहण का होना बहुत ही दुर्लभ घटना है।

उज्जैन. जिन देशों में सूर्यग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसका असर माना जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार यह ग्रहण (भारतीय समय) दोपहर 12.15 से शुरू होगा जो शाम 04.07 तक रहेगा। यह आंशिक ग्रहण होगा, जिसका असर दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। जहां-जहां ये ग्रहण दिखाई देगा, वहां के लोगों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। 4 राशि के लोगों के लिए ये ग्रहण शुभ फल देने वाला रहेगा। आगे जानिए कौन-सीं वो राशियां…

वृषभ राशि  
साल का पहला सूर्यग्रहण वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ फल देने वाला होगा। इस राशि के लोगों को नौकरी और रोजगार से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। नौकरी के अलावा माध्यमों से भी धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। समय आपके अनुकूल बना रहेगा। पुरानी बीमारी से भी आराम मिल सकता है। 

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण धन लाभ पहुंचाने वाला रहेगा। यही आप इस समय कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय एकदम अनुकूल है। इस समय आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी में आपकी मेहनत और लगन देखकर सभी आपकी तारीफ करेंगे। बिजनेस में भी मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

धनु राशि
इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत रहेगी। निवेश के लिए भी ये समय एकदम ठीक है। आपके विरोधी परास्त हो सकते हैं। इस राशि के लोगों को मान-सम्मान मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने के योग इस समय बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को खासतौर पर लाभ मिल सकते हैं। 

मकर राशि
इस राशि के लोगो के लिए भी ये ग्रहण शुभ फल देने वाला रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना बन रही है। कोई डील काफी लंबे समय से रुकी हुई है तो वो हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की उच्च अधिकारी प्रशंसा करेंगे। 

ये भी पढ़ें-

शुरू हो चुका है हिंदू पंचांग का दूसरा महीना वैशाख, इस महीने में क्या काम करें? जानिए व्रत-त्योहार की जानकारी

Ketu Gochar April 2022: केतु को माना गया है सांप की पूंछ, इसके राशि बदलने से किसे होगी परेशानी और किसे फायदा?

Guru Rashi parivartan April 2022: 12 साल बाद मीन राशि में आया गुरु, इन 4 राशियों के शुरू हो सकते हैं बुरे दिन
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल