शनि का कारक हैं जूते, जानिए कैसे आपके प्रमोशन और बिजनेस में बाधा बन सकते हैं ये

Published : Dec 22, 2019, 08:47 AM IST
शनि का कारक हैं जूते, जानिए कैसे आपके प्रमोशन और बिजनेस में बाधा बन सकते हैं ये

सार

ज्योतिष के अनुसार इंसान की हर दैनिक चीजों का संबंध किसी ना किसी ग्रह से जरूर होता है। अगर कोई वस्तु किसी ग्रह को प्रभावित करती है तो उस इंसान को अपने जीवन में बहुत सारी बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, जूतों का संबंध शनिदेव से माना जाता है। जूतों का असर करियर और भाग्य पर भी पड़ता है। बिजनेस और कारोबार में हानि और परेशानियों से बचने के लिए आईये जानते है किस रंग के जूते पहनने से बचना चाहिए।

1. नौकरी बिजनेस और किसी जरूरी काम पर जाते समय ब्राउन रंग के जूते पहनने से बचना चाहिए। इनसे पैसे और पोजीशन को नुकसान पहुंच सकता है।
2. बैंकिंग और एजुकेशन से जुड़े लोग को ब्रॉउन और कॉफी रंग के जूते नहीं पहनना चाहिए। अन्यथा नौकरी खतरे में पड़ सकती है।
3. अगर आप मेडिकल और लोहे के किसी फील्ड से जुड़े हुए हैं तो आपको सफेद रंग के जूते नहीं पहना चाहिए। यह आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं।
4. अगर आप इंटरव्यू के लिए जा रहे है तो भूल कर भी कटे फ़टे जूते पहन कर न जाएं। ऐसा करना आपके लिए बैडलक हो सकता है।
5. अगर आप पानी से संबंधित और आयुर्वेदिक से जुड़े क्षेत्र में काम करते है तो आपको नीले रंग के जूते पहनने से बचना चाहिए।
6. चुराए हुए और गिफ्ट में मिले जूते नहीं पहनना चाहिए। ये आपकी तरक्की और बिजनेस में रुकावट डाल सकते हैं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज