हथेली पर होते हैं किस्मत चमकाने वाले निशान, क्या आपकी हथली पर भी हैं?

ज्योतिष में भविष्य और स्वभाव बताने की कई विद्याएं प्रचलित हैं। इनमें हस्तरेखा भी एक है। हस्तरेखा में हथेली की बनावट, रेखाओं और चिह्नों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2020 11:09 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष में भविष्य और स्वभाव बताने की कई विद्याएं प्रचलित हैं। इनमें हस्तरेखा भी एक है। हस्तरेखा में हथेली की बनावट, रेखाओं और चिह्नों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। कुछ लोगों की हथेली में ऐसे शुभ संकेत होते हैं, जिन्हें देखकर समझा जा सकता है कि कब उसका भाग्योदय हो सकता है। जानिए राजयोग बताने वाले हथेली के शुभ संकेत...

1. अगर हथेली में धनुष, चक्र, माला, कमल, झंडे जैसे शुभ चिह्न हो तो व्यक्ति को देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। ये लोग जीवनभर धन लाभ प्राप्त करते हैं।

Latest Videos

2. किसी व्यक्ति की हथेली के बीच में घोड़ा, घड़ा या पेड़ का चिह्न हो तो उसे सभी सुख-सुविधाएं मिलती हैं और पैसों के मामले में इन्हें लाभ मिलता है।

3. अगर हथेली में मछली, छाता, अंकुश, वीणा या हाथी का निशान बन जाता है तो व्यक्ति मान-सम्मान के साथ पैसा कमाता है और सभी सुख पाता है।

4. जिन लोगों की हथेली में तलवार, पहाड़ या हल का चिह्न दिखता है, वे हर काम में सफलता हासिल करते हैं। इनके पास पैसों की कमी नहीं होती है।

5. अगर हथेली में त्रिशूल का चिह्न बना हो तो ये भी शुभ संकेत माना जाता है। इस शुभ चिह्न की वजह से व्यक्ति को कम मेहनत में भी सफलता मिल सकती है।

Share this article
click me!

Latest Videos

माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata, बड़ा अजीब है यह किस्सा
Ratan Tata की तिरंगे में लिपटी सबसे पहली तस्वीर, अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़
LIVE: राष्ट्रपति की अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर विशेष ब्रीफिंग
रतन टाटा ने क्यों नहीं की शादी? चीन से जुड़ा है एक अनसुना किस्सा। Ratan Tata Passes Away
हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस का बोलना भी 'गुनाह'! अब चुनाव आयोग ने...