Surya Grahan 2022: दुर्लभ संयोग में होगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें सही डेट, टाइमिंग और सूतक का समय

Surya Grahan 2022 Date And Time: सूर्य और चंद्रग्रहण एक निश्चित समय पर होने वाली सामान्य खगोलीय घटनाएं हैं, लेकिन हिंदू धर्म में इसे बहुत ही खास माना गया है। इनसे जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हमारे समाज में प्रचलित हैं।
 

Manish Meharele | Published : Sep 20, 2022 3:54 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार साल 2022 का अंतिम सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को होने जा रहा है। इसके ठीक एक दिन पहले यानी 24 अक्टूबर, सोमवार को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। ऐसा दुर्लभ संयोग बहुत कम बार बनता है जब दीपावली पर्व के तुरंत बाद सूर्यग्रहण हो। लोगों के मन में ये प्रश्न भी है कि सूर्यग्रहण का असर दीपावली पूजा या गोवर्धन पूजा पर भी होगा? ग्रहण का समय क्या रहेगा और ये किन-किन देशों में दिखाई देगा। आगे जानिए इन सभी प्रश्नों का उत्तर…

दीपावली पूजा पर नहीं होगा कोई असर (Dipawali Date 2022)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य, पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर, सोमवार की शाम 05.29 से शुरू होकर 25 अक्टूबर, मंगलवार की शाम 04.20 तक रहेगी। धर्म ग्रंथों के अनुसार, दीपावली पूजन प्रदोष काल और रात्रि में किया जाता है इसलिए ये पर्व 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। वहीं सूर्य ग्रहण इसके अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को रहेगा। इसलिए दीपावली पूजा पर इसका कोई असर नहीं होगा। अगले दिन गोवर्धन पूजा पर भी इसका कोई प्रभाव नहीं होगा क्योंकि ये पूजा सुबह की जाती है जबकि ग्रहण शाम को प्रारंभ होगा।

ये रहेगा ग्रहण का समय (surya Grahan October 2022 Date And Time)
25 अक्टूबर, मंगलवार को साल 2022 का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण होने जा रहा है। ये ग्रहण खण्डग्रास के रूप में भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और अटलांटिका में दिखाई देगा। भारत में जहां-जहां ये ग्रहण दिखाई देगा, वहां-वहां इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व माना जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार की शाम 04.23 से शुरू होगा, जो 06.25 तक रहेगा। ग्रहण का मध्यकाल 05.28 पर होगा और मोक्ष 06.25 पर। इस दौरान ग्रहण से जुड़े सभी नियम पालनीय रहेंगे। सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू होकर ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा। 

15 दिन होगा होगा दूसरा ग्रहण (Chandra Grahan October 2022 Date)
ज्योतिषियों के अनुसार, 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होने के 15 दिन बाद साल का दूसरा व अंतिम चंद्रग्रहण भी होगा। यानी 15 दिन के अंदर ही दो ग्रहण का संयोग बन रहा है। ये चंद्रग्रहण 8 नवंबर, मंगलवार को होगा। भारत में भी ये ग्रहण दिखाई देगा, इसलिए इसकी धार्मिक और ज्योतिषिय मान्यताओं का पालन किया जाएगा। इस ग्रहण का सूतक 9 घंटे पूर्व से प्रारंभ माना जाएगा। भारत के अलावा ये ग्रहण दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखा जाएगा।


ये भी पढ़ें-

Shraddh Paksha 2022: कितने प्रकार के होते हैं श्राद्ध, क्या आप जानते हैं कब, कौन-सा श्राद्ध किया जाता है?


Sarva Pitru Amavasya 2022: कब है सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या? जानें सही डेट, महत्व और उपाय

Indira Ekadashi 2022: 21 सितंबर को इंदिरा एकादशी पर करें व्रत-पूजा और श्राद्ध, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
 

Share this article
click me!