इस बार विजयादशमी पर श्रवण नक्षत्र का विशेष योग, सभी कामों में सफलता दिलाएगा ये संयोग

Published : Oct 06, 2019, 09:22 AM ISTUpdated : Oct 06, 2019, 12:08 PM IST
इस बार विजयादशमी पर श्रवण नक्षत्र का विशेष योग, सभी कामों में सफलता दिलाएगा ये संयोग

सार

इस बार विजयादशमी यानी दशहरे पर श्रवण नक्षत्र का योग बन रहा है। यह पूरे दिन रहेगा।

उज्जैन. इस मुहूर्त में किए गए सभी काम सफल होते हैं। अपराह्न व्यापिनी विजयादशमी के साथ श्रवण नक्षत्र का दुर्लभ संयोग इस बार बन रहा है।

विदेश यात्रा के लिए विशेष शुभ
मध्य प्रदेश ज्योतिष व विद्वत परिषद अध्यक्ष पं. रामचंद्र वैदिक के अनुसार, 7 अक्टूबर को महानवमी का पर्व मनाया जाएगा। नवमी तिथि दोपहर 12.37 बजे तक रहेगी, बाद में दशमी तिथि शुरू होगी जो 8 अक्टूबर दोपहर 2.50 तक रहेगी। इस समयाविधि में अपराह्न काल का भाग भी रहेगा। इसी बीच महामुहूर्त श्रवण नक्षत्र रहेगा। विदेश यात्रा व वाहन आदि खरीदी के लिए यह शुभ रहेगा। 

पूजन के लिए भी शुभ है ये मुहूर्त
नवमी को नवकन्या व कुलदेवी पूजन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन होगा। 8 अक्टूबर को अपराह्न व्यापिनी श्रवण नक्षत्र युक्त दशमी को अपराजिता पूजन, शमी पूजन, शस्त्र पूजन और सबसे प्रमुख विदेश यात्रा का विशेष मुहूर्त है। शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि कन्या और तुला का सूर्य व श्रवण नक्षत्र का सहयोग प्रशस्त माना है। इसमें यात्रा सहित सभी कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज