घर में नहीं होने चाहिए मकड़ी के जाले, इससे फैलती है निगेटिविटी और बनी रहती है गरीबी

Published : May 11, 2020, 07:33 AM IST
घर में नहीं होने चाहिए मकड़ी के जाले, इससे फैलती है निगेटिविटी और बनी रहती है गरीबी

सार

घर में समय-समय पर साफ-सफाई होती रहनी चाहिए। ऐसा न होने पर घर में नेगेटिविटी फैलने लगती है। 

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, यदि घर में नेगेटिव एनर्जी रहती है, वहां धन और सुख-समृद्धि नहीं टिकते। मकड़ी का जाला भी वास्तु में नेगेटिविटी फैलाने का एक मुख्य कारण माना जाता है। जिस घर में सफाई नहीं होती और मकड़ी का जाला होते हैं, उस घर में कई तरह की परेशानियां बनी रहती हैं, जैसे-

1. जिस घर में साफ-सफाई सही तरीके से नहीं होती और मकड़ी के जाले होते हैं। उस जगह देवी लक्ष्मी की कृपा नहीं होती और हर समय पैसों की परेशानी बनी रहती है।
2. यदि घर में मकड़ी के जाले होते हैं तो नेगेटिव एनर्जी सक्रिय हो जाती है और इसका बुरा असर घर के सदस्यों की हेल्थ पर भी पड़ता है।
3. घर में मकड़ी के जाले होने से घर का वह हिस्सा नेगेटिविटी से भर जाता है, जिसके कारण उस स्थान पर रहने वाले लोगों का स्वभाव भी चिड़चिड़ा होने लगता है
4. जिस घर में मकड़ी के जाले होते हैं, वहां रहने वाले लोग हर समय किसी न किसी दुविधा में रहते हैं और ठीक से निर्णय नहीं ले पाते। इस कारण वो लगातार असफल होते जाते हैं।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज