इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 5 राशि वालों को हो सकती है धन हानि

Published : May 14, 2021, 11:02 AM IST
इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 5 राशि वालों को हो सकती है धन हानि

सार

14 मई, शुक्रवार को सूर्य मेष राशि से निकलकर वृष में आ जाएगा और इस राशि में 14 जून तक रहेगा। सूर्य के राशि बदलने से कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है।

उज्जैन. कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वालों को धन लाभ और तरक्की मिल सकती है, सेहत में सुधार होगा। इनके अलावा मेष, कन्या और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। लेकिन, वृष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों को करीब एक महीने तक संभलकर रहना होगा। इन लोगों को धन हानि हो सकती है। कामकाज में रुकावटें आने की आशंका है। सेहत के लिए भी समय ठीक नहीं रहेगा। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन का फल…

4 राशियों के लिए शुभ है सूर्य का राशि परिवर्तन
वृष राशि का सूर्य कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और हर काम में सफलता हासिल करेंगे। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

5 राशियों के लिए ठीक नहीं रहेगा सूर्य
वृष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों के लिए सूर्य की स्थिति परेशानियां बढ़ा सकती हैं। किसी भी काम में कड़ी मेहनत करना होगी, लेकिन आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। मानसिक तनाव बना रहेगा और इस वजह से एकाग्रता नहीं बन पाएगी। हानि से बचने के लिए विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें। सावधान रहें।

3 राशियों के लिए सामान्य रहेगा समय
मेष, कन्या और मकर राशि के लोगों के लिए वृष राशि का सूर्य सामान्य फल देने वाला रहेगा। सूर्य की वजह से कोई बड़ा परिवर्तन इन लोगों के जीवन में नहीं होगा। जितना काम करेंगे, उतना लाभ प्राप्त कर पाएंगे। लापरवाही न करें, वरना हानि हो सकती है।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज