सूर्य ने बदला नक्षत्र, 4 राशि वाले लोगों की बढ़ सकती हैं मुसीबतें, क्या होगा आपकी राशि पर असर?

14 मार्च को राशि परिवर्तन के बाद सूर्य ने अब नक्षत्र भी बदल लिया है। 17 मार्च की रात से सूर्य पूर्वा भाद्रपद से उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में आ चुका है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 19, 2020 3:43 AM IST

उज्जैन. सूर्य के नक्षत्र बदलने से सभी राशियों पर इसका अलग-अलग असर दिखाई देगा। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशि वालों पर इसका अशुभ असर दिखाई देगा। वहीं कुछ राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा। जानिए सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का राशिफल-

मेष- सूर्य के प्रभाव से फालतू खर्चा बढ़ सकता है। मीन राशि में सूर्य के आ जाने से दौड़-भाग बढ़ेगी। कामकाज भी ज्यादा रहेगा। जॉब या बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है। इस दौरान लेन-देन और निवेश में नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले में भी आपके लिए समय ठीक नहीं है।

वृष- वृष राशि वालों को सूर्य के प्रभाव से विवादों में जीत मिलेगी। इनकम बढ़ सकती है। बड़े और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। रुके हुए काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपकी इच्छाएं भी पूरी हो सकती है। लंबे समय से जो योजनाएं रूकी हैं वो पूरी हो सकती हैं।

मिथुन- सूर्य के नक्षत्र में बदलाव हो जाने से जॉब और बिजनेस के लिए समय शुभ रहेगा। इससे आपके पद और अधिकारों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सूर्य के मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होने से आपको धन लाभ हो सकता है। हर तरह से आपके लिए समय फायदेमंद हो सकता है।

कर्क- सूर्य के प्रभाव से आपके लिए समय शुभ रहेगा। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ वाले लोगों से कामकाज में मदद मिल सकती है। आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। रुका हुआ पैसा भी इन दिनों में मिल सकता है।

सिंह- सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन होने से आपके कामकाज में रुकावटें पैदा हो सकती है। आपकी गुप्त बातें उजागर होने की संभावना भी बन रही है। इन दिनों में आपकी इमेज भी खराब हो सकती है। सेविंग खत्म हो सकती है। दुर्घटना और चोट लगने की भी संभावना बन रही है।

कन्या- सूर्य के प्रभाव से आपके कामकाज समय पर पूरे हो सकते हैं। जॉब और बिजनेस में धन लाभ होने की संभावना है। सैलेरी और पद बढ़ सकता है। मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से आपको विशेष लाभ मिल सकता है। एक्स्ट्रा इनकम भी इन दिनों में हो सकती है।

तुला- इन दिनों में आपको विवादों में तो जीत मिल सकती है, लेकिन आमदनी में कमी हो सकती है। कुछ कठोर फैसले आपको इन दिनों में करने पड़ सकते हैं। प्रशासन से भी आपको सहयोग नहीं मिल पाएगा। आप कर्जा या लोन चुकाने मे सफल हो सकते हैं।

वृश्चिक- आपके कामकाज में उतार-चढ़ाव का समय रहेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो संभलकर रहें। इन दिनों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। वहीं बिजनेस करने वालों को रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। बड़े और जिम्मेदार लोगों से मदद मिल सकती है।

धनु- सूर्य के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र मे सम्मान मिल सकता है। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन इन दिनों पारिवारिक मामलों में समय ठीक नहीं है। नौकरी में कामकाज की जगह बदलने के बाद आपको फायदा मिल सकता है।

मकर- सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन होने से आप जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे और कुछ हद तक सफल भी हो जाएंगे। सूर्य के प्रभाव से कुछ यात्राएं भी आपको करनी पड़ सकती है। आपके सम्मान में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ- सूर्य के नक्षत्र बदलने से आपके लिए समय ठीक नहीं रहेगा। आपकी सेहत खराब हो सकती है। बिना सोचे-समझे कोई काम न करें। आपकी किसी बात का बतंगड़ बन सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में ध्यान देना होगा। इन दिनों में आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

मीन- सूर्य के प्रभाव से आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपको अपनी आदतों में सुधार करने की जरूरत है। सूर्य के कारण किसी से विवाद होने की भी संभावना बन रही है। आप साथ के लोगों को दबाने की कोशिश कर सकते हैं। इससे जॉब और बिजनेस में तनाव बढ़ेगा।

Share this article
click me!