24 अक्टूबर तक मंगल के नक्षत्र में रहेगा सूर्य, इन 3 राशि वालों को रहना होगा संभलकर

Published : Oct 11, 2020, 12:45 PM IST
24 अक्टूबर तक मंगल के नक्षत्र में रहेगा सूर्य, इन 3 राशि वालों को रहना होगा संभलकर

सार

10 अक्टूबर, शनिवार से सूर्य चित्रा नक्षत्र में आ चुका है, अब 24 अक्टूबर तक सूर्य इसी नक्षत्र में रहेगा। इससे पहले ये 27 सितंबर से हस्त नक्षत्र में था। 

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक मंगल के नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से मौसम में बदलाव होंगे। साथ ही अर्थव्यवस्था और प्रशासनिक बदलाव देखने को भी मिलेंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा। जिससे मेष, वृष, कर्क, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। वहीं, सिंह, कन्या और मीन राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। इनके अलावा मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा।

मौसम में होगा बदलाव
पं. मिश्रा के अनुसार, चित्रा नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी तो बढ़ेगी साथ ही तापमान में ठंडक भी रहेगी। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से देश की अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रशासन से जुड़े बड़े फैसले हो सकते हैं। देश में बड़े पद पर स्थित लोगों के कामकाज में तेजी आ सकती है। नई जिम्मेदारी या नया काम शुरू हो सकता है। आत्मबल बढ़ेगा। बीमारियों में कमी आ सकती है। सकारात्मक प्रशासनिक बदलाव होने की भी संभावना बन रही है।

तुला सहित 6 राशियों के लिए अच्छा समय
मेष, वृष, कर्क, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सोचे हुए बड़े काम भी हो सकते हैं। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदे वाला समय रहेगा। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

सिंह, कन्या और मीन के लिए मिला-जुला समय
सूर्य के चित्रा नक्षत्र में आ जाने से सिंह, कन्या और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 3 राशि वालों के काम तो पूरे होंगे, लेकिन मेहनत भी ज्यादा रहेगी। खर्चा और तनाव बढ़ सकता है। रोजमर्रा के कामों में विवाद के हालात बन सकते हैं। साथ ही धन लाभ भी हो सकता है। कई मामलों में सितारों का साथ मिल सकता है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

कुंभ सहित 3 राशियों के लिए अशुभ समय
सूर्य के चित्रा नक्षत्र में आ जाने से मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगल के नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से विवाद और तनाव बढ़ सकता है। इस कारण इन 3 राशि वालों को संभलकर रहना होगा। सूर्य के अशुभ प्रभाव से कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज