
उज्जैन. शुक्र के अपने मित्र शनि की राशि में आने से देश-दुनिया में बड़े बदलाव होंगे। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि शुक्र ग्रह का शुभ-अशुभ असर लव लाइफ, पैसा, ऐश्वर्य, आनंद, मकान, वाहन, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक सामान आदि मामलों पर होता है। इसके अच्छे असर से ये सब सुख मिलता है। वहीं अशुभ असर से फालतू खर्चा होता है और इनसे संबंधित सुख में कमी होती है। उन्होंने बताया कि 12 में से नौ राशियों को धन लाभ और स्त्री सुख मिलेगा।
शुक्र के राशि परिवर्तन से चतुर्ग्रही योग बन गया है। अब मकर राशि में सूर्य, बृहस्पति, शुक्र और शनि रहेंगे। इन 4 ग्रहों के साथ होने से देश-दुनिया में बड़ी घटनाएं होने के योग बन रहे हैं। इन ग्रहों के कारण लोगों का खर्चा बढ़ेगा। विवाद और तनाव वाला समय रहेगा। कुछ लोगों के साथ नौकरी और बिजनेस में क्या करें-क्या न करें की स्थिति बन सकती है।
पं. मिश्र के अनुसार, शुक्र का राशि बदलना देश के लिए शुभ रहेगा, जिसका असर मौसम, देश-दुनिया व सभी राशियों पर पड़ेगा। राजनीतिक नजरिए से देश के दक्षिणी राज्यों के लिए समय अच्छा रहेगा। देश की राजनीति में कोई नया चेहरा सामने आ सकता है। महंगाई में भी कमी आने के योग बनेंगे। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में सुधार हो सकता है। विरोधी शक्तियां कमजोर होंगी। देश में शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेगी। पूर्वी देशों और पूर्वी राज्यों में ठंड बढ़ सकती है। बर्फबारी भी होने की आशंका है। देश के अन्य हिस्सों में भी अचानक मौसमी बदलाव हो सकते हैं।
शुक्र की चाल में बदलाव होने से मेष, वृष, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन 4 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। कामकाज की तारीफ होगी और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।
मकर राशि में शुक्र के आ जाने से कन्या और मिथुन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती है। पैसा खर्चा हो सकता है। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। साझेदारी संबंधी मामलों में उलझने आ सकती है। बिजनेस के जरूरी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।
शुक्र के राशि बदलने से कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों के फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। राज की बातें उजागर हो सकती है। मेहनत बढ़ेगी। अपोजिट जेंडर वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं। विवाद और दौड़-भाग भी हो सकती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।