10 जून को होने वाले सूर्य ग्रहण पर दिखेगा रिंग ऑफ फायर का नजारा, जानिए और भी खास बातें

Published : Jun 07, 2021, 08:18 AM ISTUpdated : Jun 07, 2021, 09:56 AM IST
10 जून को होने वाले सूर्य ग्रहण पर दिखेगा रिंग ऑफ फायर का नजारा, जानिए और भी खास बातें

सार

विज्ञान के अनुसार जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा आ जाता है तो चन्द्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है, उसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

उज्जैन, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये खगोलीय घटना अमावस्या तिथि पर होती है। इस बार 10 जून, गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। आगे जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें…

1. इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून, गुरुवार को होगा, जो दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से आरंभ हो होगा और शाम 06 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि लगभग पांच घंटों की होगी।
2. इस बार वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ अमावस्या को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र और वृषभ राशि में लगने जा रहा है। इसी दिन शनि जयंती के साथ वट सावित्री व्रत भी किया जाएगा।
3. यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो भारत के कुछ स्थानों से ही दिखाई देगा। यही कारण है कि भारत में इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। 
4. जब चंद्रमा सूर्य के बीचे के भाग को पूरी तरह ढक लेता है और केवल उसके चमकीले किनारे नजर आते हैं तो उसे 'रिंग ऑफ फायर' कहा जाता है। इस बार के सूर्य ग्रहण में लोगों को यही अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।
5. यह ग्रहण कनाडा, रूस, ग्रीनलैंड में देखा जा सकेगा। यहां पर यह सूर्य ग्रहण पूर्ण होगा। इसके अलावा उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों, यूरोप और उत्तर एशिया में भी यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण के बारे में ये भी पढ़ें

10 जून को होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, ये रहेगा ग्रहण का समय और इन देशों में देगा दिखाई

10 जून को होने वाला सूर्य ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में होगा, किन लोगों को रहना होगा संभलकर?

जून 2021 में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, सूर्य और मंगल के राशि बदलने से बनेंगे अशुभ योग

साल 2021 में होंगे 2 सूर्य व 2 चंद्रग्रहण, जानिए इनसे जुड़ी कुछ खास बातें

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज