
उज्जैन. ज्योतिष विज्ञान में हस्तरेखा का बड़ा ही महत्व है। हस्तरेखा के जरिए ज्योतिष कई तरह की भविष्यवाणी करते हैं। इनमें से कई एकदम सटीक भी होती हैं। हस्तरेखा में भविष्यवाणी करते समय हथेली की बनावट,हाथ की रेखाओं और हाथ में बने चिन्हों का ध्यान रखा जाता है। इन चिन्हों में ही कई ऐसे संकेत छिपे होते हैं, जो आपके भविष्य के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं हथेली में छिपे इन संकेतों के बारे में...
1. अगर आपकी हथेली में मछली, छाता, अंकुश, वीणा या हाथी का निशान है तो आप सभी सुखों का भोग करेंगे, और आपको जीवनभर मान-सम्मान मिलेगा।
2. जिस व्यक्ति की हथेली में धनुष, चक्र, माला, कमल या झंडे जैसे शुभ चिह्न होते हैं, उसे देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। ये लोग जीवनभर धन अर्जित करते रहते हैं, और संपन्न बने रहते हैं।
3. हथेली में त्रिशूल का चिह्न होना भी बहुत शुभ संकेत माना जाता है। जिसके भी हाथ में यह शुभ चिह्न होता है, उसे कम मेहनत में भी बड़ी सफलता मिलती है।
4. हथेली के बीच में घोड़ा, घड़ा या पेड़ का चिह्न होना भी शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को सभी सुख-सुविधाएं मिलती हैं और पैसों के मामले में इन्हें हमेशा लाभ होता है।
5. जिन लोगों की हथेली में तलवार, पहाड़ या हल का चिह्न होता है, वे जीवनभर पैसों से मालामाल रहते हैं, और हर काम में सफलता हासिल करते हैं।
हालांकि इन संकेतों प्रभाव आमतौर पर सकारात्मक होता है, पर दूसरे हाथ में अलग संकेत होने पर इनका प्रभाव बदल भी सकता है। हथेली के संकेतों की सटीक भविष्यवाणी दोनो हाथों को पढ़कर ही की जा सकती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।