Shani: इन 3 राशियों पर है साढ़ेसाती का असर, जानिए इन पर कब तक रहेगा शनि का साया?

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव (Shanidev) को क्रूर ग्रह माना गया है। क्रूर ग्रह होने के कारण ज्यादातर लोगों का मनाना है कि इनका प्रभाव नकारात्मक होता है। शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह है। धीमी चाल के कारण इनका प्रभाव काफी लंबे समय समय तक रहता है। लेकिन शनि देव हमेशा अशुभ फल ही देते हैं ऐसा नहीं होता है। जिन लोगों की कुंडली में शनिदेव (Shanidev) शुभ स्थिति में होते हैं, उन्हें शुभ फल भी प्रदान करते हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 8, 2021 4:42 AM IST / Updated: Aug 08 2021, 11:36 AM IST

उज्जैन. शनि का ना सुनते ही लोगों के मन में बुरे दिनों की याद ताजा हो जाती है। मान्यताओं के अनुसार, जिस पर भी शनि की साढ़ेसाती और ढय्या का का प्रभाव होता है उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि शनि हमेशा बुरे फल ही देते हैं।

एक राशि में ढाई साल तक रहता है शनि (Shani)
शनि एक राशि में ढाई साल तक रहता है। शनि जिस राशि में होता है, उसके साथ-साथ वह आगे और पीछे वाली राशि को भी प्रभावित करता है। इस तरह एक राशि पर शनि का प्रभाव साढ़े सात साल तक रहता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली (Kundali) में शनि की साढ़ेसाती (Sadesati) का प्रभाव रहता है तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शनि की साढ़ेसाती (Sadesati) और शनि की ढय्या 
इस वर्ष शनि (Shani) का राशि परिवर्तन नहीं होगा। जिस कारण से पूरे वर्ष शनिदेव (Shanidev) मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn) और कुंभ (Aquarius) राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन (Gemini) और तुला (Libra) राशि पर चल रही है। 

धनु (Sagittarius) राशि पर साढ़ेसाती कब तक?
धनु राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। शनि की साढ़ेसाती किसी राशि पर तीन चरणों में आती है। पूरी तरह से साल 2023 में धनु राशि पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी।

मकर (Capricorn) राशि पर साढ़ेसाती कब तक?
मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। 2025 में मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा। शनि जब मीन राशि में गोचर करेंगे तब मकर राशि के लोगों को शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। 

कुंभ (Aquarius) राशि पर साढ़ेसाती कब तक?
शनि के मकर राशि में गोचर करने के कारण कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। कुंभ राशि पर साढ़ेसाती होने की वजह से कई तरह की परेशानियां पीछा करती हैं। कुंभ राशि से पूरी तरह शनि की साढ़ेसाती 23 जनवरी 2028 को हटेगी।

 

Share this article
click me!