इस बार 10 दिन की होगी गुप्त नवरात्रि, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से बनेंगे कई शुभ योग

Published : Feb 04, 2021, 09:50 AM ISTUpdated : Feb 04, 2021, 09:52 AM IST
इस बार 10 दिन की होगी गुप्त नवरात्रि, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से बनेंगे कई शुभ योग

सार

इस बार माघ मास की गुप्त नवरात्रि 12 फरवरी से शुरू होगी, जो 21 फरवरी तक रहेगी। 12 फरवरी को कुंभ संक्रांति का योग भी बन रहा है। साथ ही ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बनने से ये गुप्त नवरात्रि और भी खास हो गई है।

उज्जैन. इस बार गुरु और शुक्र तारा उदय रहते हुए गुप्त नवरात्रि 9 की जगह 10 दिन की रहेगी, जिससे इसका शुभ फल कई गुना बढ़ जाएगा।

छठ तिथि बढ़ने से 10 दिन के नवरात्र

- काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, गुप्त नवरात्रि शुरू होते समय शुक्र तारा उदय रहेगा। इसके बाद 16 फरवरी को गुरु तारा उदय हो जाएगा।
- गुरु और शुक्र तारा उदय रहते समय किए गए शुभ और मांगलिक कामों का पूरा फल मिलता है।  
- गुरु के उदय होने से नवरात्रि में की जाने वाली साधना, पूजा, पाठ की सिद्धि मिलने की मान्यता है।
- गुरु सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता देते हैं। इसलिए गुरु के उदय से देश में शांति और स्थिरता रहेगी।
- षष्ठी तिथि दो दिन होने से नवरात्रि दस दिन है। 12 फरवरी को सूर्य मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन कुंभ संक्रांति पर्व मनाया जाएगा।
- नवरात्रि के समय कुंभ राशि में सूर्य और शुक्र मकर राशि में, बुध, गुरु, शनि वृषभ राशि में, मंगल के साथ राहु और वृश्चिक राशि में केतु, मिथुन राशि में चंद्रमा रहेगा। यह ग्रह स्थिति भी साधकों को सिद्धि के लिए अनुकूल है।

गुप्त नवरात्रि के बारे में ये भी पढ़ें

शीघ्र विवाह, मनपसंद वर और दांपत्य सुख के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये आसान उपाय

ये 4 श्मशान है बहुत खास, गुप्त नवरात्रि में यहां लगता है तांत्रिकों का जमघट

एक साल में कितनी नवरात्रि होती हैं, गुप्त और प्रकट नवरात्रि में क्या अंतर है?


 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज