Tulsi Pujan Diwas 2022: घर में तुलसी का पौध रखने से दूर होते हैं कई दोष, इन बातों का भी रखें ध्यान

Published : Dec 25, 2022, 11:55 AM IST
Tulsi Pujan Diwas 2022: घर में तुलसी का पौध रखने से दूर होते हैं कई दोष, इन बातों का भी रखें ध्यान

सार

Tulsi Pujan Diwas 2022: हमारे पूर्वजों का पेड़-पौधों की उपयोगिता का बहुत अच्छे से ज्ञान था, यही कारण है कि उन्होंने प्रकृति के निकट जाने के लिए कई व्रत-त्योहार बनाए। साथ ही कुछ पेड़-पौधों के घर के आस-पास लगाने की परंपरा बनाई।   

उज्जैन. हिंदू धर्म काफी व्यापक है। इसमें न सिर्फ देवी-देवताओं बल्कि प्राकृतिक चीजों जैसे नदियों, पर्वतों और पेड़-पौधों की पूजा का विधान भी बनाया गया है। (Tulsi Pujan Diwas 2022) हमारे पूर्वजों ने घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने की जो परंपरा बनाई, उसके पीछे कई धार्मिक और वैज्ञानिक कारण छिपे हैं। हर साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजा दिवस भी मनाया जाता है। इस दिन तुलसी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। तुलसी से जुड़ी अन्य कई खास बातें आगे जानिए…


तुलसी का धार्मिक महत्व
तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व कई धर्म ग्रंथों में बताया गया है। भगवान श्रीकृष्ण या विष्णु की पूजा तब तक पूरी नहीं होती, जब तक उसमें तुलसी का उपयोग न किया जाए। हर साल देवप्रबोधिनी एकादशी पर तुलसी और शालिग्राम शिला का विवाह करवाया जाता है। शालिग्राम भगवान विष्णु का ही स्वरूप माना जाता है। प्रतिदिन तुलसी के सामने दीपक लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

वास्तु में तुलसी का महत्व
वास्तु शास्त्र में भी तुलसी का महत्व माना गया है। इसके अनुसार, तुलसी निगेटिव एनर्जी को दूर कर पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ावा देती है। इसलिए इसे घर में खास तौर पर लगाया जाता है। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ये पौधा मुरझाएं या सूखे नहीं। इसकी अच्छे से देखभला करना चाहिए, जिससे घर-परिवार में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती।

तुलसी के आस-पास सफाई जरूर रखें
तुलसी के पौधे के पास हमेशा साफ-सफाई जरूर रखनी चाहिए। तुलसी को हमेशा साफ हाथों से ही तोड़ना चाहिए यानी स्नान आदि करने के बाद। सूर्यास्त, रविवार और एकादशी पर तुलसी के पौधे तोड़ना अशुभ माना जाता है। प्रतिदिन तुलसी को दीपक लगाने से कई तरह के दोष जैसे पितृ दोष, कालसर्प दोष, वास्तु दोष आदि दूर होते हैं।

इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा 
वैसे तो घर के ब्र्हमस्थान यानी बीचों-बीच तुलसी का पौधा लगाने का विधान है ताकि इसकी सकारात्कमक ऊर्जा घर के हर हिस्से में पहुंच सके। पर अब ऐसा करने संभव न नहीं है, इसलिए उत्तर दिशा से लेकर पूर्व-उत्तर यानी ईशान कोण में रखना शुभ रहता है। इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।


 

ये भी पढ़ें-

Corona Virus In 2023: कोरोना विस्फोट का कारण ये अशुभ योग तो नहीं, क्या साल 2023 में थमेगा कोरोना का कहर?


Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Recommended Stories

Surya Gochar 2025: 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, सूर्य का राशि परिवर्तन करेगा बंटाधार
Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: कौन रिस्क वाले काम न करे-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से