
उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शुक्र भोग और विलासिता से संबंधित ग्रह है। शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। शुक्र कुंभ राशि में 2 फरवरी तक रहेगा, इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेगा। जानिए सभी 12 राशियों पर शुक्र का कैसा असर होने वाला है...
मेष - मेष राशि के लिए शुक्र शुभ रहने वाला है। धन लाभ हो सकता है। सफलता मिलेगी। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
वृष - स्वामी शुक्र का राशि परिवर्तन आपके कार्यों में बढ़ोतरी करने वाला है। पिता से सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, धन लाभ के योग बनेंगे।
मिथुन - इस राशि को भाग्य का साथ मिलेगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा, ठीक से काम कर पाएंगे, जिससे कार्यों में सफलता के साथ सम्मान भी मिलेगा।
कर्क - इस राशि के लिए शुक्र अशुभ स्थिति में रहेगा। चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। अज्ञात भय और परेशानियां बढ़ सकती हैं।
सिंह - जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग हैं। विवाहित लोगों को जीवन साथी से सुख मिलेगा।
कन्या - इस राशि के लिए शुक्र की वजह से बीमारियां बढ़ सकती हैं। शत्रुओं हावी होने का प्रयास करेंगे। बाधाएं आएंगी। कार्यों में देरी हो सकती है।
तुला - तुला राशि के लोगों को संतान और रिश्तेदारों की वजह से लाभ हो सकता है। नौकरी में लाभ मिलने के योग हैं। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक - इन लोगों के लिए कुंभ राशि का शुक्र शुभ रहेगा। माता की ओर से लाभ मिल सकता है। कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है। पराक्रम में सुधार भी होगा।
धनु - आपके लिए शुक्र की वजह से धन लाभ के आसार बन रहे हैं। धन-संपत्ति बढ़ोतरी हो सकती है। प्रसन्नता बनी रहेगी।
मकर - इस राशि से शुक्र निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश किया है। इन लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। किसी बड़े काम में सफलता और मान-सम्मान मिल सकता है।
कुंभ - इस राशि में शुक्र के आने से कार्यों में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ये समय आपके लिए शुभ रहने वाला है।
मीन - इन लोगों के लिए शुक्र खर्चों में बढ़ोतरी करने वाला रहेगा। अनावश्यक खर्च करना पड़ सकते हैं। धन संबंधी कार्यों में सावधान रहें।