25 जून को मार्गी होगा शुक्र, खत्म होगा 6 ग्रहों के वक्री होने का योग, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?

25 जून, गुरुवार को शुक्र वृष राशि में मार्गी हो जाएगा। शुक्र के मार्गी होने से 6 वक्री ग्रहों को योग भी खत्म हो जाएगा। अब राहु-केतु के अलावा, बुध, गुरु और शनि वक्री रहेंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 25, 2020 1:50 AM IST / Updated: Jun 25 2020, 12:06 PM IST

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार 9 ग्रहों में शुक्र वृष और तुला राशि का स्वामी है। ये सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह है। शुक्र 1 अगस्त को मिथुन राशि में जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों पर शुक्र का कैसा असर होगा...

मेष - इस राशि के लिए शुक्र लाभ देने की स्थिति में रहेगा। घर-परिवार से सुख प्राप्त होगा। आपके लिए समय पक्ष का रहेगा।

Latest Videos

वृष - इस लोगों के लिए मार्गी शुक्र सामान्य फल देने की स्थिति में रहेगा। दैनिक कार्यों के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होंगे। अभी सावधान रहें।

मिथुन - मिथुन राशि के लोगों के लिए संभलकर रहने का समय रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में विवाद के योग बन रहे हैं।

कर्क - इन लोगों को शुक्र की वजह से जरूरी कामों में सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को नई योजना पर काम करना पड़ सकता है।

सिंह - आपके रुके हुए कामों में गति आ सकती है। तय समय में काम पूरे कर पाएंगे। उधार दिया गया धन भी वापस मिल सकता है।

कन्या - घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। वैवाहिक जीवन प्रेम बना रहेगा और समय सुख रहेगा।

तुला - अब शुक्र की वजह से अटका धन वापस मिल सकता है। अधिकारियों के सहयोग से बड़ी सफलता मिल सकता है।

वृश्चिक - उत्साह में वृद्धि बनी रहेगी और सकारात्मक सोच की वजह से काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं।

धनु - इस राशि के लिए कार्यों की वृद्धि हो सकती है। ज्यादा मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी।

मकर - आपके लिए शुक्र बेहतर स्थितियां बनाएगा। उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। पुरानी योजनाएं अब लाभदायक रह सकती है।

कुंभ - इस राशि के लोगों को व्यापारिक कार्यों रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सोच-समझकर बातचीत करें, विवाद हो सकता है।

मीन - इस लोगों को शुक्र लाभ देने वाला रहेगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ मिल सकता है।

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Election: Uchana Kalan में Dushyant Chautala की करारी हार, हैरान करने वाली है BJP की जीत
Haryana Election Result पर आया Rahul Gandhi का पहला रिएक्शन, बताया आगे का प्लान
हरियाणा में BJP ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड: फॉर्मूला हिट-60 नए कैंडिडेट्स में 34 जीते
Haryana Election Result: हरियाणा में BJP को मिल गए 2 और विधायक, जानें काउंटिंग के बाद कैसे हुआ खेल
'हाथ' से छूटा हरियाणा, अब अखिलेश ने कांग्रेस को दिखाए तेवर! । Haryana Election Result । Rahul Gandhi