
उज्जैन. फेंगशुई में ऐसे अनेक शो-पीस हैं, जिन्हें घर में रखने से आपकी पेरशानियां दूर हो सकती हैं जैसे- विंड चाइम, लॉफिंग बुद्धा। ऐसी ही एक और चीज है लुक-फुक-साऊ की प्रतिमा। फेंगशुई में इन्हें बड़ा शुभ माना जाता है। जानिए इस प्रतिमा को घर में रखने से क्या फायदे हो सकते हैं…
1. चीन में लुक-फुक-साऊ को देवता माना जाता है, लेकिन इनकी पूजा नहीं की जाती। सिर्फ इनकी प्रतिमा घर में रखने से ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
2. ऐसी मान्यता है कि लुक-फुक-साऊ की प्रतिमा घर में रखने से सुख-समृद्धि, हेल्थ और लंबी उम्र मिलती है।
3. लुक-फुक-साऊ की प्रतिमा हमेशा तीन के सेट में ही मिलते हैं। अलग-अलग होने पर इनका विशेष महत्व खत्म हो जाता है।
4. लुक- ये नाम और प्रतिष्ठा दिलाते हैं। ये कद में फुक से थोड़े से छोटे होते हैं। इनके सिर पर चपटी टोपी और लंबी काली दाढ़ी होती है।
5. फुक- ये समृद्धि के देवता हैं। इनके सिर पर गोल-सी टोपी होती है तथा लंबी काली दाढ़ी होती है।
6. साऊ- ये लंबी उम्र के देवता हैं। इनकी दाढ़ी सफेद व सिर गोल तथा गंजा होता है। इनके एक हाथ में नैक्टर की बोतल होती है।
7. सुख, समृद्धि, हेल्थ और लंबी उम्र के प्रतीक इन चीनी देवताओं की मूर्तियों को घर के लिविंग रूम और डाइनिंग रूम में रख सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।