चाहते हैं लंबी उम्र, पैसा और सुख-समद्धि तो घर में रखना चाहिए फेंगशुई का ये शो-पीस

Published : Dec 03, 2019, 08:51 AM IST
चाहते हैं लंबी उम्र, पैसा और सुख-समद्धि तो घर में रखना चाहिए फेंगशुई का ये शो-पीस

सार

फेंगशुई चीन का वास्तुशास्त्र है। घरों का निर्माण किस प्रकार करें, कैसे घरों को सुंदर बनाएं, घरों में क्या-क्या सामान होना चाहिए ऐसी बातों के उत्तर मिलते हैं फेंगशुई में।

उज्जैन. फेंगशुई में ऐसे अनेक शो-पीस हैं, जिन्हें घर में रखने से आपकी पेरशानियां दूर हो सकती हैं जैसे- विंड चाइम, लॉफिंग बुद्धा। ऐसी ही एक और चीज है लुक-फुक-साऊ की प्रतिमा। फेंगशुई में इन्हें बड़ा शुभ माना जाता है। जानिए इस प्रतिमा को घर में रखने से क्या फायदे हो सकते हैं…

1. चीन में लुक-फुक-साऊ को देवता माना जाता है, लेकिन इनकी पूजा नहीं की जाती। सिर्फ इनकी प्रतिमा घर में रखने से ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
2. ऐसी मान्यता है कि लुक-फुक-साऊ की प्रतिमा घर में रखने से सुख-समृद्धि, हेल्थ और लंबी उम्र मिलती है।
3. लुक-फुक-साऊ की प्रतिमा हमेशा तीन के सेट में ही मिलते हैं। अलग-अलग होने पर इनका विशेष महत्व खत्म हो जाता है।
4. लुक- ये नाम और प्रतिष्ठा दिलाते हैं। ये कद में फुक से थोड़े से छोटे होते हैं। इनके सिर पर चपटी टोपी और लंबी काली दाढ़ी होती है।
5. फुक- ये समृद्धि के देवता हैं। इनके सिर पर गोल-सी टोपी होती है तथा लंबी काली दाढ़ी होती है।
6. साऊ- ये लंबी उम्र के देवता हैं। इनकी दाढ़ी सफेद व सिर गोल तथा गंजा होता है। इनके एक हाथ में नैक्टर की बोतल होती है।
7. सुख, समृद्धि, हेल्थ और लंबी उम्र के प्रतीक इन चीनी देवताओं की मूर्तियों को घर के लिविंग रूम और डाइनिंग रूम में रख सकते हैं।

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें वीकली राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 14 December 2025: चंद्रमा करेगा तुला राशि में प्रवेश, किस राशि पर कैसा होगा असर?