साप्ताहिक राशिफल: अगस्त 2021 के पहले 7 दिनों में किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए

अगस्त 2021 के पहले सप्ताह में चंद्रमा मेष से कर्क राशि तक जाएगा। ये समय कन्या राशि वालों के लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण मौके भी मिलेंगे। कुंभ राशि वालों को नए अनुबंध मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। तरक्की के भी योग बन रहे हैं। इन 7 दिनों में अन्य सभी राशि वालों को भी ग्रह परिवर्तन से होने वाले शुभ-अशुभ फल मिलेंगे। कुछ राशियों के लिए ये समय मिला-जुला भी रहेगा। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह...

Asianet News Hindi | Published : Aug 1, 2021 5:36 AM IST

उज्जैन. इन 7 दिनों में मेष, मिथुन, कर्क, तुला, धनु, मकर और मीन राशि वालों की जॉब और बिजनेस पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह…

मेष
इस सप्ताह सभी काम सोच-समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस समय बिजनेस संबंधी किसी भी काम में बहुत सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है। घर का वातावरण भी खुशमिजाज बना रहेगा। धैर्य और संयम बनाकर रखने से मानसिक स्थिति सकारात्मक रहेगी और स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष
सामाजिक कार्यों में तथा किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका योगदान रहेगा। परंतु पारिवारिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान ना दे पाने की वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। इस समय जोखिमभरे कामों में भी निवेश से फायदा मिल सकता है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।

मिथुन
कोई मन मुताबिक बात बन जाने से बहुत अधिक प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने ऊपर अधिक काम का बोझ ना लादें। कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में भी व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। व्यवसायिक गतिविधियां चलती रहेंगी। वैवाहिक जीवन उत्तम बना रहेगा। शारीरिक रूप से आप फिट और तंदुरुस्त रहेंगे। 

कर्क 
अगर घर परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए योजना बनाने के लिए उत्तम समय है। समझदारी तथा शांति पूर्ण तरीके से काम लेने से परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी। इस समय मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर अधिक ध्यान दें और लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाएं। वंशानुगत बीमारी संबंधी पुराने रोग दोबारा उठ सकते हैं। 

सिंह 
संतान की उपलब्धि से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी प्लानिंग भी होगी। आय और व्यय में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में बेहतरीन डील होने की संभावना है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और प्रमोशन भी संभव है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। 

कन्या
बच्चों के ऊपर ज्यादा प्रतिबंध ना लगाएं, इससे उनके आत्मबल में कमीं आ सकती है। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा समझदारी व शांति से काम लें। सभी कार्य स्वयं ही व्यवस्थित करने का प्रयास करें। अन्यथा आपके द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय कोई और ले सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला 
काम के प्रति समर्पण आपको नई उपलब्धियां हासिल करवाएगा। बच्चों के साथ भी उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी लेने के लिए अवश्य समय व्यतीत करें। बेहतरीन सफलता मिलने की उम्मीद है। मार्केटिंग संबंधी कामों में रुकावटें आएंगी। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधित प्रोग्राम भी अवश्य बनाएं। अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं।

वृश्चिक
किसी नवीन वस्तु अथवा आभूषण खरीदने की भी योजना बनेगी। मित्रों व रिश्तेदारों से संबंध मधुर बने रहेंगे। अधिकतर समय घर के बाहर ही व्यतीत करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, किसी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग उनसे नाराज हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। 

धनु 
घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी। इस सप्ताह कोई अप्रिय समाचार मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं। आपकी कोई व्यापारिक सूचना लीक हो सकती है। प्रेम संबंधों में किसी तरह का मतभेद हो सकता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें। अत्यधिक तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता व मनोबल पर भी पड़ेगा। 

मकर
जमीन-जायदाद संबंधी कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी तथा उचित सफलता भी हासिल होगी। कभी-कभी मन में कुछ अनहोनी होने जैसा भय रहेगा। आपके काम उत्तम रूप से चलते रहेंगे। प्रेम संबंध और अधिक रोमांटिक बनेंगे। अपने अंदर कुछ कमजोरी महसूस करेंगे। इस समय अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना जरूरी है।

कुंभ 
इस समय आप दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखेंगे। विद्यार्थियों में अपने किसी प्रोजेक्ट के असफल होने के कारण निराशा रहेगी। इस समय कुछ नए अनुबंध मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। नौकरी पैशा व्यक्तियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। प्रेम संबंधों में भी घनिष्ठता आएगी।

मीन
अपने मन मुताबिक समय व्यतीत करने से तनाव दूर होगा। आपके गुस्से की वजह से कुछ रिश्तों में अनबन भी हो सकती है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर रखे तथा समाधान निकालने का प्रयास करें। बिजनेस संबंधी नए अनुबंध मिलने की भी संभावना है। अपने खानपान का तरीका सुधारने की जरूरत है।

Share this article
click me!