साप्ताहिक राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कन्या वालों की नौकरी-बिजनेस के लिए समय शुभ है

मई का अंतिम सप्ताह यानी 23 से 29 के बीच चंद्रमा कन्या से धनु राशि तक जाएगा। इस सप्ताह चंद्रमा पर मंगल और बृहस्पति की दृष्टि पड़ने से 2 शुभ योग बनेंगे।

Asianet News Hindi | Published : May 23, 2021 4:36 AM IST

उज्जैन. ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से इस हफ्ते कन्या राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए समय शुभ है। योजनाएं भी फायदेमंद रहेंगी। तुला राशि वाले लोगों के लिए ग्रह स्थिति फायदेमंद है। कुंभ राशि वाले लोगों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे। कामकाज की रुकावटें भी दूर हो सकती हैं। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये समय…

मेष 
आपकी किसी नकारात्मक बात की वजह से कुछ लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को ना ही लें। मेहनत और परिश्रम के अनुरूप परिणाम कम ही हासिल होंगे। इसलिए अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना रखें। किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई बेहतरीन रिश्ता आ सकता है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान व पैरों में दर्द की स्थिति रहेगी। 

वृष
अपनी रुचि तथा शौक पूरे करने में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आपको उपहार स्वरूप कोई मूल्यवान वस्तु भी मिलेगी। काम का अत्यधिक दबाव होने से आपको अनिद्रा व बेचैनी की समस्या भी रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व व दबदबा बना रहेगा। परंतु अपने जरूरी कागजात संभालकर रखें। प्रेम प्रसंग में भी नजदीकियां और अधिक बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। 

मिथुन 
परिवार के साथ घर संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी सुखद समय व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। पैतृक संपत्ति विवाद अभी यथावत ही रहेंगे। पैसे का कोई भी लेनदेन ना करें। सभी लोग अपने अंदर बहुत अधिक शांति और सुकून महसूस करेंगे। अधिक तनाव ना लें। तथा योगा, मेडिटेशन पर भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।

कर्क 
रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर खुद की दबी हुई क्षमताओं के बारे में भी सोचें और उन्हें जागृत करें। एकाग्रता की कुछ कमीं रहेगी। मन में अकारण ही गुस्सा और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। परंतु यह क्षणिक ही है। आर्थिक मामलों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करने में भी सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

सिंह 
भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए मनन और चिंतन करना अनुकूल रहेगा। घर में बच्चे की किसी समस्या को लेकर तनाव रह सकता है। समस्या को सुलझाते समय ध्यान रखें कि आपका कोई निर्णय गलत ना हो जाए। लेन-देन और रुपए-पैसे संबंधी मामले में आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। कोई पारिवारिक गलतफहमी भी दूर होगी। मौसमी बीमारी जैसे खांसी, जुकाम रह सकता है। 

कन्या
विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई के प्रति विशेष रूप से ध्यान केंद्रित रहेगा। सुकून व शांति से आप अपने कार्यों को अंजाम देंगे। दोपहर बाद से परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो जाएगी। इस समय सहनशीलता बनाकर रखना आवश्यक है। लाभदायक योजनाएं भी बनेगी। कोई व्यवसायिक यात्रा की संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा तथा परिवार में सामंजस्य भरा वातावरण बना रहेगा। हेल्थ पहले से ठीक रहेगी। 

तुला 
ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। कोई फंसा हुआ पैसा निकालने के लिए किए गए प्रयास अब सफल होंगे। अपने सगे संबंधियों के साथ अभद्र अथवा कठोर भाषा का प्रयोग करने से बचें। मेहनत की अधिकता रहेगी परंतु भविष्य में इसके उत्तम परिणाम हासिल होंगे। परिवार में माहौल खुशनुमा और उमंग भरा बना रहेगा। आप अपने आपको ऊर्जावान तथा प्रफुल्लित महसूस करेंगे। 

वृश्चिक 
निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न हो सकता है। अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए अच्छे साहित्य तथा अच्छे लोगों के संपर्क में रहें। राजनीतिक तथा अनुभवी व्यक्ति की सलाह तथा मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

धनु 
समाज में आपकी विशिष्ट पहचान बनेगी। आप अपने बुद्धिबल तथा चतुराई से हर समस्या और मुश्किल का समाधान निकाल लेंगे। विद्यार्थी लोग इधर-उधर की सारी बातें छोड़कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। व्यापार में विस्तार संबंधी अगर कोई योजना बनाई है तो उस पर ध्यान पूर्वक अमल करें। पारिवारिक सुख-शांति के लिहाज से समय उत्तम है। मौसम के कारण शारीरिक कमजोरी और घुटनों, टांगो आदि में दर्द की समस्या रह सकती हैं। 

मकर 
समय आपको परिस्थितियों का सदुपयोग करने की प्रेरणा दे रहा है। इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ अवसर प्रदान करने वाली है। समय के अनुसार अपने स्वभाव में लचीलापन अवश्य लाएं। तथा कोई निर्णय लेने में भी हिचकिचाहट हो सकती है। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय और ऊर्जा नष्ट ना करें। सकारात्मक लोगों तथा परिस्थितियों में समय अवश्य व्यतीत करें।

कुंभ 
आपकी योग्यता भी लोगों के समक्ष खुलकर सामने आएगी। बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर भी नजर अवश्य रखें। अनावश्यक यात्रा को स्थगित रखना ही उचित रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस का काम घर पर भी करना पड़ सकता है। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी मधुर बना रहेगा। लापरवाही ना बरतें और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

मीन 
पिता अथवा पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह का अनुसरण करना आपके हित में रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के वैवाहिक जीवन में कटुता की वजह से आपको भी तनाव रह सकता है। व्यवसाय में सरकारी कार्य संबंधी कोई रुकावट आ सकती है। इसमें मेहनत और दौड़-धूप की भी अधिकता रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आपको आराम की जरूरत है। 
 

Share this article
click me!