पूजा के दौरान किस रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए? वराह पुराण से जानिए पूजा के नियम

Published : Nov 23, 2020, 12:40 PM IST
पूजा के दौरान किस रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए? वराह पुराण से जानिए पूजा के नियम

सार

रोज की पूजा पाठ में क्या किया जाना चाहिए क्या नहीं, इसके कई नियम हैं। लगभग सभी शास्त्रों ने कहीं ना कहीं इस बात को बताया भी है कि क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए, कौन सी सावधानियां पूजन करते समय रखनी चाहिए।

उज्जैन. रोज की पूजा पाठ में क्या किया जाना चाहिए क्या नहीं, इसके कई नियम हैं। लगभग सभी शास्त्रों ने कहीं ना कहीं इस बात को बताया भी है कि क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए, कौन सी सावधानियां पूजन करते समय रखनी चाहिए। भगवान वराह ने वराह पुराण में पूजा के समय निषेध कामों के बारे में बताया है। इस पुराण में वराह भगवान ने पूजा से जुड़े ऐसे ही दस काम बताए हैं, जो इस प्रकार हैं…

1. पूजा के दौरान कोई नीले या काले कपड़े पहनता है तो वो पूजा नहीं है।
2. अपराध करके धन कमाकर मेरी सेवा या उपासना करता है। वह पूजा नहीं, अपराध करता है।
3. जो किसी शव को स्पर्श करके बिना स्नान किए पूजा करता है। वह पूजा भी मुझे स्वीकार्य नहीं है।
4. जो संभोग करके बिना स्नान किए मेरा पूजन करता है। यह भी एक अपराध है।
5. कोई गुस्सा करके मेरी उपासना करता है तो ऐसी पूजा भी स्वीकार नहीं होती है।
6. अंधेरे में भगवान की मूर्ति या तस्वीर को स्पर्श करना या पूजा करना दोनों ही भागवत अपराध है।
7. घंटी-शंख आदि की आवाज किए बिना पूजा करता है। वह भी मुझे स्वीकार्य नहीं है।
8. जो पूजा से पहले या बाद बेमतलब की बातें करता है तो उस पूजा को मैं स्वीकार नहीं करता हूं।
9. कुछ भी खाकर बिना कुल्ला किए जो भी पूजा करता है उसकी पूजा स्वीकार नहीं होती।
10. जो दीपक का स्पर्श करके बिना हाथ धोए मेरी उपासना करता है। मैं उसकी पूजा को स्वीकार नहीं करता हूं।

पूजा-पाठ के बारे में ये भी पढ़ें

15 दिसंबर तक वृश्चिक राशि में रहेगा सूर्य, क्यों खास रहेगा ये समय, कैसे करें सूर्यदेव की पूजा?

परंपरा: किसी भी पूजा से पहले क्यों लिया जाता है संकल्प, जानिए क्या है इसका महत्व?

मंत्र जाप करते समय न करें ये गलतियां, जानिए किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

रोज सुबह करना चाहिए सूर्यदेव की पूजा, इसके 7 रंगों से दूर हो सकती हैं बीमारियां और ग्रहों के दोष

भगवान को चढ़ाए गए हार या फूल अगर पुजारी दे तो उसका क्या करना चाहिए?

पूजा-पाठ करते समय हो जाए कुछ गलती तो अंत में जरूर बोलें ये 1 मंत्र

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज