Planet Transit June 2022: जून में ग्रहों की युति से बनेगा लक्ष्मी-नारायण योग, 5 राशि वाले होंगे मालामाल

Published : Jun 01, 2022, 10:51 AM IST
Planet Transit June 2022: जून में ग्रहों की युति से बनेगा लक्ष्मी-नारायण योग, 5 राशि वाले होंगे मालामाल

सार

Planet Transit in June 2022: अंग्रेजी कैलेंडर का छठा महीना जून आज से शुरू हो चुका है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 जून तक ज्येष्ठ मास रहेगा और इसके बाद आषाढ़ मास शुरू हो जाएगा।

उज्जैन. जून 2022 में ज्येष्ठ और आषाढ़ मास के कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे, जिनमें महेश नवमी, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी आदि प्रमुख हैं। साथ ही इस महीने में 3 ग्रह राशि बदलेंगे, वहीं 2 ग्रहों की चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के शुभ-अशुभ योग का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। आगे जानिए इस महीने कब, कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा और उसका फायदा किन राशियों को सबसे ज्यादा होगा…
 

3 जून को बुध की बदलेगी चाल
जून 2022 में सबसे पहले 03 जून को बुध ग्रह वृषभ राशि में मार्गी हो जाएंगे यानी सीधी चाल चलने लगेंगे। इसके पहले ये ग्रह वक्री अवस्था में थे। इस समय बुध के साथ सूर्य भी वृषभ राशि में है। सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग बन रहा है। इसे राजयोग भी कहते हैं। बुध से मार्गी होने से इसका शुभ असर देखने को मिलेगा।

5 जून से शनि चलेगा टेढ़ी चाल
ज्योतिषियों के अनुसार, सबसे धीमी चाल से चलने वाला ग्रह शनि इस समय कुंभ राशि में है, जो इसकी स्वयं की राशि है। इस राशि में शनि 5 जून से वक्री हो जाएगा यानी उल्टी चाल से चलने लगेगा। शनि के वक्री होने से कुछ राशि वालों की मुसीबत बढ़ जाएगी तो कुछ लोगों को राहत भी मिलेगी।

15 जून को सूर्य बदलेगा राशि
ग्रहों का राजा कहा जाने वाला सूर्य 15 जून को राशि बदलकर वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के मिथुन राशि में जाने से मिथुन संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा, इस दिन स्नान-दान आदि का विशेष महत्व माना जाएगा। सूर्य के राशि बदलते ही वृषभ राशि में बन रहा बुधादित्य योग भी समाप्त हो जाएगा।

18 जून को शुक्र बदलेगा राशि
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा और ऐशोआराम प्रदान करने वाले ग्रह माना गया है। कुंडली में शुक्र शुभ स्थान पर हो तो जीवन में धन-दौलत की कमी नहीं होती। ये ग्रह 18 जून को मेष राशि से निकलकर वृषभ में प्रवेश करेगा।

27 जून को मंगल बदलेगा राशि
ग्रहों का सेनापति ग्रह मंगल 27 जून को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। मेष मंगल की स्वयं की राशि है। इस राशि में आती है मंगल का प्रभाव तीव्र हो जाएगा। साथ ही मीन राशि में बना त्रिग्रही योग भी समाप्त हो जाएगा।

बुध और शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी-नारायण योग
जून में बुध और शुक्र की युति शुभ फल बनाएगी। बुध ग्रह पहले से वृष राशि में है, 3 जून को ये ग्रह सीधी चाल चलने लगेगा। इसके बाद 18 जून को शुक्र राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते है वृषभ राशि में बुध और शुक्र की युति बन जाएगी जिससे लक्ष्मी-नारायण नाम का शुभ योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे कुछ राशि वालों को धन लाभ के योग भी बनेंगे।

इन 5 राशियों पर बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
वृष राशि में लक्ष्मी-नारायण योग बनने का सबसे ज्यादा फायदा वृषभ, सिंह, धनु, कन्या और तुला राशि के लोगों को होगा। इन्हें धन लाभ के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से भी फायदा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकता है। बिजनेस से जुड़े मामलों में भी अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। वैवाहिक सुख में भी वृद्धि होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

ये भी पढ़ें-

सुख-समृद्धि का प्रतीक है तुलसी का पौधा, ये बार-बार सूखने लगे तो समझिए होने वाली है कोई अनहोनी


फेंगशुई की क्रिस्टल बॉल दूर कर सकती हैं आपकी परेशानियां, इसे बेडरूम में रखने से लव लाइफ में बना रहता है रोमांस

Palmistry: शुक्र पर्वत से जुड़ा होता है अंगूठा, हथेली का ये हिस्सा भी खोलता है आपके कई अनकहे राज़
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज