
उज्जैन. ग्रह की शुभ-अशुभ स्थिति का संकेत हमें डेली लाइफ में भी मिलते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार जानिए किस ग्रह का कैसा असर होता है...
सूर्य - जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उन्हें घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलता है। ये ग्रह अशुभ हो तो तो आंखों से जुड़ी परेशानियां होती हैं, मान-सम्मान नहीं मिलता है।
चंद्र - कुंडली में चंद्र की शुभ स्थिति हो तो व्यक्ति मानसिक रूप से स्थिर रहता है। चंद्र अशुभ होने पर व्यक्ति का मन बहुत चंचल होता है, मानसिक तनाव बना रहता है।
मंगल - इस ग्रह के शुभ होने पर व्यक्ति को जमीन संबंधी कामों में विशेष लाभ मिलता है। माता की ओर से पूरा सहयोग मिलता है। अगर ये ग्रह अशुभ हो तो विवाह के बाद परेशानियां आती हैं, रक्त संबंधी कोई बीमारी हो सकती है।
बुध - ये ग्रह शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति का दिमाग बहुत तेज चलता है। इसके अशुभ होने पर व्यक्ति बुद्धि से संबंधित कामों में सफल नहीं हो पाता है।
गुरु - गुरु ग्रह की शुभ स्थिति होने पर व्यक्ति धार्मिक कार्यों में लगा रहता है। व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र में लाभ कमाता है। इस ग्रह के अशुभ होने पर भाग्य का साथ नहीं मिलता है। कड़ी मेहनत के बाद ही किसी काम में सफलता मिलती है।
शुक्र - अगर ये ग्रह शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति सभी भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती हैं। व्यक्ति ऐश और आराम के साथ रहता है। इसके अशुभ होने से व्यक्ति का वैवाहिक जीवन परेशानियों से भरा रहता है।
शनि - जिस व्यक्ति के लिए शनि शुभ है, उन्हें मशीन से संबंधित कामों में ज्यादा लाभ मिलता है। ये ग्रह अशुभ हो तो व्यक्ति दुर्भाग्य का सामना करता है। किसी गरीब की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाहन से हानि हो सकती है।
राहु-केतु - जिन लोगों की कुंडली ये दोनों शुभ स्थिति में होते हैं, वे रहस्यमयी होते हैं और कई उपलब्धियां हासिल करते हैं। जबकि इन ग्रहों के अशुभ होने से व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। व्यक्ति नशे का शिकार हो सकता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।