दिसंबर 2019 में कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, ग्रहों के शुभ फल पाने के लिए ये उपाय करें

Published : Dec 05, 2019, 08:57 AM IST
दिसंबर 2019 में कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, ग्रहों के शुभ फल पाने के लिए ये उपाय करें

सार

2019 का अंतिम माह दिसंबर शुरू हो गया है। इस माह में चंद्र के अलावा सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राशि बदलेंगे। शेष चार ग्रह गुरु, शनि और राहु-केतु राशि नहीं बदलेंगे।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होता है। जानिए हिन्दी पंचांग के अनुसार दिसंबर में कब कौन सा ग्रह राशि बदल रहा है...

सूर्य- माह की शुरुआत में ये ग्रह वृश्चिक राशि में है और 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेगा।

चंद्र - 1 दिसंबर को चंद्र मकर राशि में है और 2 तारीख को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद हर ढाई दिन में ये राशि बदलेगा।

मंगल - ये ग्रह तुला राशि में है और 25 दिसंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।

बुध - तुला राशि में है। 5 दिसंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 25 दिसंबर को धनु राशि में जाएगा।

गुरु - इस माह गुरु धनु राशि में ही रहेगा।

शुक्र - ये ग्रह अभी धनु राशि में है। 15 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश करेगा।

शनि - ये ग्रह राशि नहीं बदलेगा और पूरे माह धनु राशि में रहेगा।

राहु-केतु - ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री रहते हैं। पूरे माह राहु मिथुन में और केतु धनु में रहेगा।


ग्रहों के लिए कौन से शुभ काम करें
- चंद्र के लिए शिवजी की पूजा करनी चाहिए।
- सूर्य के लिए रोज सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद अर्घ्य अर्पित करें।
- मंगल के लिए शिवलिंग पर लाल गुलाल और मसूर चढ़ाएं।
- बुध के अशुभ असर से बचने के लिए गणेशजी की पूजा करें।
- गुरु ग्रह के लिए शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू चढ़ाना चाहिए। - शुक्र के लिए शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
- शनि, राहु-केतु के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज