कैसे लड़के से होगी लड़की की शादी? जन्म कुंडली के इन योगों से हो सकता है मालूम

Published : Jun 23, 2020, 01:49 PM IST
कैसे लड़के से होगी लड़की की शादी? जन्म कुंडली के इन योगों से हो सकता है मालूम

सार

किसी लड़की की शादी कैसे लड़के से होगी, इस सवाल का जवाब ज्योतिष से मिल सकता है।

उज्जैन. कुंडली के योगों से ये मालूम हो सकता है कि व्यक्ति का जीवन साथी कैसा होगा। यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार कुंडली के योगों के आधार पर जीवन साथी से जुड़ी खास बातें…

1. कुंडली में सप्तम भाव और सप्तम भाव का स्वामी विवाह संबंधी बातों का कारक होता है। इसी भाव से जीवन साथी से जुड़ी बातें भी मालूम हो सकती हैं। सप्तम भाव में शुभ ग्रह यानी चंद्र, गुरु, शुक्र या बुध हो या ये ग्रह सप्तम भाव के स्वामी हों या इनकी शुभ दृष्टि सप्तम भाव पर हो तो लड़की के होने वाले पति की आयु से समान होती है और वह सुंदर होता है। जिस लड़की की कुंडली में ऐसा योग होता है, उसके पति की उम्र और उसकी उम्र में ज्यादा अंतर नहीं होता है।

2. अगर किसी लड़की की कुंडली में सूर्य, मंगल, शनि या राहु-केतु सप्तम भाव में हों या इनका प्रभाव सप्तम भाव पर हो तो जीवन साथी गोरा और सुंदर होता है। इस योग की वजह से कन्या को लगभग 5 वर्ष बड़ा जीवन साथी मिलता है।

3. जिस लड़की की कुंडली में सूर्य सप्तमेश यानी सप्तम भाव का है, उसका पति सरकारी क्षेत्र से संबंधित होता है यानी ऐसी लड़की के पति की सरकारी नौकरी हो सकती है।

4. कुंडली में चंद्र सप्तमेश होने पर लड़की का पति मध्यम कद-काठी का और शांति मन वाला होता है।

5. कुंडली में सप्तमेश मंगल होने पर पति बलवान होता है, लेकिन स्वभाव से क्रोधी भी होता है। इस योग की वजह से लड़की को मध्यम कद-काठी का और ज्ञानी पति मिलता है। ऐसी लड़की का जीवन साथी पुलिस या अन्य सरकारी क्षेत्र में कार्यरत होता है।

6. सप्तम भाव में शनि अगर उच्च राशि का होता है तो लड़की का पति उम्र में काफी बड़ा हो सकता है। इस योग के असर से लड़की को लंबा और दुबला-पतला जीवन साथी मिलता है। अगर सप्तम भाव में नीच का शनि है तो लड़की का पति सांवला हो सकता है।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज