चेहरे पर हो बर्थमार्क तो नहीं होती पैसों की कमी, जानें क्या है अलग अलग बर्थमार्क का मतलब

Published : Feb 22, 2020, 10:56 AM IST
चेहरे पर हो बर्थमार्क तो नहीं होती पैसों की कमी, जानें क्या है अलग अलग बर्थमार्क का मतलब

सार

कुछ लोगों के शरीर पर जन्म से ही कुछ निशान होते हैं, इन्हें बर्थमार्क कहा जाता है। अगर आपके शरीर के किसी भी हिस्से पर कोई निशान है तो वह आपको दूसरों से अलग बनाता है, क्योंकि हर निशान का अपना अलग मतलब होता है।

उज्जैन. कई निशान सौभाग्य की निशानी होते हैं तो कई दुर्भाग्य का प्रतीक माने जाते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि आखिर शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर दिखाई देने वाले बर्थमार्क का क्या अर्थ है और वे किस बात का प्रतीक है।

चेहरे पर
चेहरे पर किसी भी तरह का बर्थमार्क होने का मतलब है कि वह व्यक्ति बहुत ज्यादा बोलने वाला और संवेदनशील है। इसके अलावा ऐसे लोगों को कभी धन की कोई कमी नहीं रहती।

हाथों पर
हाथों पर कहीं भी बर्थमार्क हो तो इसका मतलब है कि आप एक फैमेली पर्सन हैं, यानी आपका अधिकांश समय घर की देखभाल और बच्चों की परवरिश में ही बीतेगा।

पीठ पर
पीठ पर बना बर्थमार्क आपकी ईमानदारी और खुले विचारों का प्रतीक माना गया है। ऐसे लोग हर काम मेहनत व ईमानदारी से करते हैं।

उंगली पर
जिन लोगों के हाथों की उंगलियों पर कोई निशान होता है, वह आजादी से जीवन जीने वाले होते हैं। किसी पर निर्भर रहना उनसे सहा नहीं जाता।

पेट पर
अगर किसी को पेट में जन्म से निशान है तो ऐसे लोग लालची स्वभाव के हो सकते हैं। ऐसे लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं।

गालों पर
सीधे गाल पर बर्थमार्क होने का मतलब है कि आप मेहनती स्वभाव के हैं। वहीं उल्टे गाल पर निशान जीवन में उदासी और परेशानियों को दर्शाता है।

कंधों पर
उल्टे कंधे पर बना बर्थमार्क बैड लक बताता है जबकि सीधे कंधे पर अगर बर्थमार्क है तो इसे गुड लक की निशानी समझना चाहिए।

सीने पर
सीने पर अगर जन्मजात कोई निशान है तो इसका अर्थ है कि आपको हर काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपका स्वभाव हंसमुख है।

सिर पर
अगर बर्थमार्क सिर पर कहीं हो तो ये आपकी लव लाइफ की ओर इशारा करता है। यह बताता है कि आप जीवन में कई बार प्रेम संबंधों में पड़ेंगे।

पैरों पर
पैरों पर जांघों के ऊपर का बर्थमार्क आपके लिए बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोग अपने हर काम में सफलता और तरक्की पाने वाले होते हैं।

PREV

Recommended Stories

Shukra Gochar 2025: शुक्र देगा 5 राशि वालों को झटका, फूटेगी किस्मत-होगी धन हानि
Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: कौन जाएगा तीर्थ यात्रा पर-किसकी जेब में आएगा पैसा? पढ़ें राशिफल