
उज्जैन. ज्योतिष विज्ञान में हथेली के रेखाओं को बहुत ही महत्व दिया जाता है। आपके हाथ की रेखाएं आपके भविष्य के बारे में कई तरह के संकेत देती रहती हैं। ये रेखाएं यह भी बताती हैं कि आपके हाथ में पैसा टिकेगा या नहीं। आईए जानते हैं किस हस्तरेखा का क्या संकेत होता है....
1. सूर्य रेखा पर तिल हो तो
अगर व्यक्ति की रिंग फिंगर के नीचे सूर्य पर्वत पर तिल होता है, तो वे पैसा बचाने में सफल नहीं हो पाते हैं। इनका जीवन आर्थिक परेशानियों से भरा रहता हैं।
2. मस्तिष्क रेखा पर बनी जंजीर
अगर किसी व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा पर जंजीर बनी दिखती है तो वह व्यक्ति अशांत रहेगा। कटी हुई और जंजीर वाली मस्तिष्क रेखा बताती है कि व्यक्ति के पास पैसा टिक नहीं पाएगा। ये रेखा अंगूठे पास से इंडेक्स फिंगर के नीचे से शुरू होकर चंद्र पर्वत की ओर जाती है। जिन लोगों के हाथ में ऐसी रेखा होती है उनके जीवन में आकस्मिक खर्चे आते रहते हैं।
3.मणिबंध से शनि पर्वत तक रेखा
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मणिबंध से निकलकर मध्यमा उंगली के नीचे शनि पर्वत तक रेखा पहुंचती है तो ये भी परेशानियों का संकेत है। मणिबंध हथेली और कलाई के बीच पाया जाता है।
4. अनामिका उंगली पर तिल हो तो
जिन लोगों की अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर पर तिल होता है, वे भी पैसा बचा नहीं पाते हैं। ये लोग जीवन में कई बार बड़ी-बड़ी परेशानियों का सामना करते हैं।
5. जीवन रेखा पर तिल
जीवन रेखा अंगूठे के पास शुक्र पर्वत को घेरे रहती है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में इस रेखा पर तिल हो तो उसके जीवन में आर्थिक संकट बने रहते हैं। ये लोग भी पैसा नहीं बचा पाते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।