
उज्जैन. यह मुहूर्त तीन प्रकार का होता है शुभ, पूज्य और अनिष्ट। जब पूर्ण शुभ मुहूर्त हो तो ही विवाह करना उचित रहता है। 12 राशियों में एक मात्र तुला ऐसी राशि है जिसके लोगों का कभी भी शुद्ध मुहूर्त नहीं निकलता है। तुला राशि के लोगों के विवाह के लिए सूर्य की शांति करना आवश्यक होती है तभी उनका विवाह संपन्न हो सकता है। आगे जानिए ऐसा क्यों होता है…
त्रिबल शुद्धि देखना आवश्यक
- विवाह का मुहूर्त निकालने के लिए 3 ग्रहों का बल देखना आवश्यक होता है। इसे त्रिबल शुद्धि कहा जाता है। ये तीन ग्रह हैं सूर्य, गुरु और चंद्र। विवाह का मुहूर्त या लग्न निकालने के लिए वधू के लिए गुरु और चंद्र की शुद्धि देखी जाती है तथा वर के लिए सूर्य अैर चंद्र की शुद्धि देखी जाती है। तीनों ही ग्रहों का वर या वधू की राशि से 4, 8, 12वां नहीं होना चाहिए।
- सूर्य 3, 6, 10, 11वां हो तो शुभ। 1, 2, 5, 7, 9 हो तो पूज्य और 4, 8, 12 हो तो अनिष्टकारी होता है।
- चंद्र 3, 6, 7, 10, 11 हो तो शुभ। 1, 2, 5, 9 हो तो पूज्य और 4, 8, 12 हो तो अनिष्टकारी होता है।
- गुरु 2, 5, 7, 9, 11 हो तो शुभ। 1, 3, 6, 10 हो तो पूज्य और 4, 8, 12 हो तो अनिष्टकारी होता है।
क्यों नहीं होता बिना पूजा विवाह?
- जैसा कि ऊपर बताया गया है सूर्य की शुद्धि के शुभ स्थान 3, 6, 10, 11 होते हैं, लेकिन तुला राशि के लिए देखा जाए तो तुला राशि से तीसरी राशि धनु आती है। जब सूर्य धनु राशि में होता है तो मलमास होता है जिसमें विवाह नहीं होते।
- तुला राशि से छठी राशि मीन आती है, मीन में भी सूर्य के रहने पर मलमास होता है, जिसमें विवाह पर प्रतिबंध होते हैं।
- तुला राशि से 10वीं राशि कर्क होती है और 11वीं राशि सिंह होती है। कर्क और सिंह राशि में सूर्य के रहने के दौरान चातुर्मास रहता है और देव शयनकाल चलता रहता है इसलिए इस काल में विवाह नहीं हो सकते।
- अब इन चारों शुद्ध गोचर के समय विवाह नहीं हो सकते तो बाकी सूर्य के पूज्य स्थान वाले मुहूर्त ही बचते हैं, जिनमें सूर्य की लाल पूजा करके विवाह संपन्न कराया जाता है।
हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें
अशुभ ही नहीं शुभ संकेत भी देती हैं छींक, जानिए इससे जुड़े कुछ विशेष शकुन-अपशकुन
पैरों में क्यों नहीं पहने जाते सोने के आभूषण? जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
परंपरा: यज्ञ और हवन में आहुति देते समय स्वाहा क्यों बोला जाता है?
बनाना चाहते हैं अपने जीवन को सुखी और समृद्धशाली तो ध्यान रखें शास्त्रों में बताई गई ये 5 बातें
श्रीरामचरित मानस: अहंकार से विद्वान, नशे से शर्म और मंत्रियों की गलत सलाह से राजा नष्ट हो जाता है
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।