सिर्फ अंगूठा देखकर जान सकते हैं किसी के जीवन से जुड़ी 10 बातें

Published : Sep 08, 2019, 04:06 PM ISTUpdated : Sep 08, 2019, 04:08 PM IST
सिर्फ अंगूठा देखकर जान सकते हैं किसी के जीवन से जुड़ी 10 बातें

सार

हस्तरेखा में हथेली की रेखाओं के साथ ही उंगलियों और हथेली की बनावट का भी अध्ययन किया जाता है। हमारा अंगूठा भी स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई बातें बता सकता है। हमारे अंगूठे के तीन भाग होते हैं। पहला भाग ऊपर वाला, फिर बीच वाला भाग और सबसे नीचे वाला भाग। हम आपको बता रहे हैं अंगूठे के इन्ही भागों से जुड़ी कुछ खास बातें...

उज्जैन. भारतीय ज्योतिष में हस्तरेखा विज्ञान का बड़ा महत्व है। हस्तरेखा में हथेली की रेखाओं के साथ ही उंगलियों और हथेली की बनावट का भी अध्ययन किया जाता है। हमारा अंगूठा भी स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई बातें बता सकता है। हमारे अंगूठे के तीन भाग होते हैं। पहला भाग ऊपर वाला, फिर बीच वाला भाग और सबसे नीचे वाला भाग। हम आपको बता रहे हैं अंगूठे के इन्ही भागों से जुड़ी कुछ खास बातें........
 
1. जिस व्यक्ति की हथेली में अंगूठे का पहला भाग अधिक लंबा होता है, व्यक्ति इच्छा शक्ति वाला होता है, वह किसी पर निर्भर नहीं होता। ये लोग किसी भी काम को पूरी आजादी के साथ करना पसंद करते हैं और इन्हें उस काम में सफलता भी मिलती है। कामों में सफलता के साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।
2. यदि अंगूठे के पहले भाग पर आड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति को धन के साथ ही सभी सुख-सुविधाएं भी मिलती हैं।
3. अगर हथेली में अंगूठे के पहले भाग पर बहुत सी खड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति ईमानदार और भरोसेमंद होता है।
4. जिस व्यक्ति के अंगूठे के पहले भाग पर तीन खड़ी रेखाएं होती हैं, वह तेज दिमाग वाला होता है। ऐसे लोगों की इच्छा शक्ति भी प्रबल होती है।  
5. जिन लोगों के अंगूठे के पहले भाग पर क्रॉस का निशान दिखता है, वे लोग बहुत खर्च करने वाले होते हैं। ये लोग अधिक व्यय के कारण परेशानियों का सामना करते हैं।
6. अंगूठे का बीच वाला भाग ज्यादा लंबा हो तो व्यक्ति का दिमाग काफी तेज चलता है। इन लोगों की तर्क शक्ति भी जबरदस्त होती है। तोज द्माग और तर्क शक्ति के कारण इन लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलता है।  
7. यदि अंगूठे के दूसरे भाग पर गोल निशान हो तो व्यक्ति बहुत अधिक बहस करने वाला होता है।
8. अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे के दूसरे भाग पर तीन खड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति की तर्क शक्ति अच्छी रहती है। जबकि यहां आड़ी रेखाएं हों तो व्यक्ति कुतर्क करने वाला हो सकता है।
9. यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे के दूसरे भाग पर त्रिभुज बना हो तो व्यक्ति विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाला होता है।
10. शुक्र पर्वत अंगूठे के एकदम नीचे वाले भाग से लगा हुआ होता है। और जिन लोगों के हाथ में शुक्र पर्वत के पास वाला भाग ज्यादा बड़ा होता है। ऐसे लोग आकर्षक स्वभाव के होते हैं।   
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज