
उज्जैन. अंगों की बनावट देखकर मालूम हो सकता है कि किसी स्त्री-पुरुष का स्वभाव और आदतें कैसी हैं। यहां जानिए सिर की बनावट, कान, और भौंहें बनावट देखकर कौन-कौन सी बातें समझ सकते हैं...
सिर की बनावट देखकर समझें ये बातें...
- जिन लोगों के सिर की लंबाई ज्यादा हो और चौड़ाई कम हो, वे जीवन में सभी सुविधाएं प्राप्त करते हैं।
- जिस व्यक्ति के सिर आकार में मध्यम रहता है, वे लोग पैसों के मामले में काफी भाग्यशाली रहते हैं।
- यदि किसी व्यक्ति का सिर अन्य लोगों की अपेक्षा अलग दिखता है, बड़ा और चौड़ा होता है, वे लोग जीवन में काफी परेशानियां का सामना करते हैं।
भौंहें देखकर जानिए ये बातें
- सुंदर और बारिक भौंहे वाले व्यक्ति धन संबंधी कार्यों में विशेष लाभ प्राप्त करते हैं।
- जिन लोगों की दोनों भौंहे आपस में मिली हुई होती हैं, वे अधिक चतुर और चालक होते हैं।
- यदि किसी व्यक्ति की भौंहों के बाल रूखे और बेजान दिखाई देते हैं तो वे लोग जीवन में धन की कमी का सामना करते हैं। इन लोगों का व्यवहार काफी सख्त होता है।
- ऐसे लोगों को जीवन में सभी सुख-सुविधाएं मिलती हैं, जिनकी भौंहें चौड़ी होती हैं और आपस में मिलती नहीं हैं।
कान देखकर जानिए ये बातें
- जिन लोगों के कान सामान्य आकार से अधिक लंबे दिखाई देते हैं, वे लंबी उम्र जीते हैं और सुखी भी रहते हैं।
- लंबे और पतले कान वाले लोग अच्छे स्वभाव वाले और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करने वाले होते हैं।
- जिन लोगों के कान पर अधिक बाल दिखाई देते हैं, वे मेहनत तो करते हैं, लेकिन उचित फल प्राप्त नहीं कर पाते हैं।
- छोटे कान वाले लोगों का जीवन सामान्य होता है। यदि ये लोग अधिक मेहनत करते हैं तो सकारात्मक फल अवश्य प्राप्त होते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।